देहरादून।दून के एक निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में अदालत ने शुक्रवार को आरोपी विदेशी छात्र को बरी कर दिया। यह मामला अक्तूबर 2024 में दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज किया गया था, जिसे बाद में विवेचना के लिए देहरादून पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।हालांकि, देहरादून पहुंचकर न्याय की जो उम्मीद जगी थी, वह जांच की खामियों में दम तोड़ती नजर आई। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि मामले की विवेचना में गंभीर लापरवाही बरती…
Category: अन्य ख़बरें
हिमालय में प्रकट हुआ दूसरा ‘ॐ’ पर्वत, हालिया बर्फबारी के बाद उभरी अद्भुत आकृति, आस्था और प्रकृति का अद्वितीय संगम
पिथौरागढ़/धारचूला। हिमालय की ऊंची चोटियों पर हालिया बर्फबारी के बाद प्रकृति ने एक बार फिर ऐसा दृश्य रच दिया है, जिसने श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और प्रकृति प्रेमियों को चकित कर दिया है। धारचूला और मुनस्यारी के मध्य स्थित हिमालय की एक पर्वत चोटी पर बर्फ की सफेद चादर में ‘ॐ’ की स्पष्ट और आकर्षक आकृति उभरकर सामने आई है, जिसे अब हिमालय का दूसरा ‘ॐ पर्वत’ कहा जा रहा है। दूर से ही साफ दिखाई देने वाली यह आकृति इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।…
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा प्रस्तावित 2026 के नए प्रावधानों के विरोध में सवर्ण समाज की बैठक आयोजित
काशीपुर। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा प्रस्तावित 2026 के नए प्रावधानों के विरोध में काशीपुर में सवर्ण समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक और विधिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा प्रस्तावित नियमों को समाज को बांटने वाला तथा युवाओं के भविष्य के लिए घातक बताया।बैठक में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर महानगर, ब्राह्मण सभा समिति, देवभूमि पर्वतीय महासभा, गढ़वाल सभा, खत्री सभा, बिश्नोई सभा, अग्रवाल सभा, कुमाऊं वैश्य सभा, चौहान सभा, गौड़…
कांग्रेस के स्तंभ वरिष्ठ समाजसेवी रमेश सहगल के निधन पर नगर में शोक की लहर
काशीपुर। शहर के जाने-माने समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता संदीप सहगल के पिता रमेश चन्द्र सहगल का आज यहाँ एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका निधन हृदय गति रूकने से हुआ। उनके आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।रमेश चन्द्र सहगल के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट…
यूजीसी की नई गाइडलाइन सामान्य वर्ग को फंसाने के लिए झूठी शिकायतों को बढ़ावा दे सकती- गौतम
काशीपुर। यूजीसी की 2026 की नई गाइडलाइंस को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे ‘रिवर्स डिस्क्रिमिनेशन’ बताते हुए कहा कि यह सामान्य वर्ग को फंसाने के लिए झूठी शिकायतों को बढ़ावा दे सकती है और इससे कैंपस में सामाजिक विभाजन बढ़ सकता है। गौतम मेहरोत्रा का मानना है कि इन नियमों का इस्तेमाल सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है। कहा कि, 2025 के ड्राफ्रट में झूठी शिकायत पर दंड का प्रावधान था, जिसे 2026…
बजट पर विपक्ष की टिप्पणी
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि केंद्र द्वारा प्रस्तुत 2027 बजट पूरी तरह से फेलियर है। इस बजट में पिछड़ों_ दलितों_ वंचितों_ आदिवासियों_युवाओं और महिला सशक्तिकरण के लिए के लिए कोई भी विशेष पैकेज नहीं रखा गया है । उत्तराखंड के लिए किसी भी नई ट्रेन योजना को घोषित न कर उत्तराखंड विरोधी सोच को दर्शाया है। सिलेंडर और खाद्यान्न पदार्थों पर गुमराह कर आंकड़ों की बाजीगरी में बजट को प्रस्तुत किया गया। मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर मोदी सरकार देश की जनता को एक…
केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड को फिर मिलेगी उम्मीद से ज्यादा सौगात: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रत्येक प्रमुख योजना में उत्तराखंड को विशेष रूप से शामिल किया जाता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य से गहरा लगाव होने के कारण उत्तराखंड का हर स्तर पर विशेष ध्यान रखा जाता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के बजट से राज्य को हर बार उम्मीद से अधिक लाभ मिला है और इस बार भी बजट उत्तराखंड के लिए नई संभावनाओं और विकास के अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि…
उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री धामी, ‘उत्तराखंड महोत्सव–रोहिणी सीजन-2’ में होंगे शामिल
दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे, जहां वे रोहिणी क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे उत्तराखंड महोत्सव–रोहिणी सीजन-2 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। इस महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, पारंपरिक संगीत, लोकनृत्य, हस्तशिल्प और पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति से यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम न रहकर उत्तराखंड की पहचान, अस्मिता और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा। महोत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न…
सियासत में सौहार्द की मिसाल: धामी ने खुद जाकर हरीश रावत को भेंट किए अपने खेत के चावल
देहरादून।उत्तराखंड की राजनीति में शुक्रवार को एक दिलचस्प और सकारात्मक संदेश देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पहुंचकर उन्हें अपने खेत में पैदा हुए चावलों का एक कट्टा भेंट किया। यह भेंट केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि छह माह पहले हुए सियासी तंज का शालीन और गरिमामय जवाब मानी जा रही है।मुख्यमंत्री धामी ने जिस चावल का कट्टा पूर्व मुख्यमंत्री को सौंपा, उसकी खेती उन्होंने खुद की थी और खेत में हल भी स्वयं चलाया था।…
चोरों के हौसले बुलंद बीच बाजार से एक ओर हुई बाइक चोरी
काशीपुर। नगर के मुख्य बाजार से अज्ञात चोर एक युवक की बाईक चोरी कर ले गये। चोरी की उक्त वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बाईक बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस फुटेज व तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। मौहल्ला अल्ली खा निवासी अरमान पुत्र तलीफ ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपनी बाईक संख्या यूके 18-1982 से बीती 30 जनवरी की सांय 5 बजे वह बूरा बताशा वाली गली में…
