महापौर दीपक बाली ने सड़कों के जाल के साथ-साथ काशीपुर को सुंदर बनाने की कवायद तेज की

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने नगर क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करते हुए सड़कों का जाल बिछाने, सभी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने और बरसातों के दौरान जलभराव से बचाव हेतु गूलों व गैबिया नालों की सफाई के साथ सभी वार्डों में नालियों की तलीझाड़ सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है। इसी कड़ी में अब नगर निगम क्षेत्र में तालाबों के सौंदर्यीकरण की श्रृंखला का शुभारंभ भी कर दिया गया है।महापौर ने आवास विकास के वार्ड संख्या 17 में 1 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत से…

भाजपा नेता अनूप अग्रवाल के गायब होने पर पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने की प्रेस वार्ता

काशीपुर। भाजपा नेता अनूप अग्रवाल के लापता होने पर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने दावा किया है कि अनूप बीती 02 दिसंबर से गायब है। उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। वह इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे शनिवार को गिरीताल रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से रुबरु हुए। अनूप की माता के साथ प्रेस वार्ता में पांडे ने बताया कि भाजपा के प्रभावशाली…

महापौर दीपक बाली के इस्तीफे की खबर को सुनते ही जनता महापौर के पक्ष में पहुंची नगर निगम

काशीपुर। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के आरोपों से आहत महापौर दीपक बाली द्वारा इस्तीफा दिया जा सकता है जब यह खबर काशीपुर शहर में गूंजी तो पूरे शहर में सनसनी फैल गई। व्यापारी जनता विभिन्न संगठनों के लोग सभी पार्षद किसान और मजदूर विरोधी पार्टियों के कार्यकर्ता एवं नेता शहर के अनेक बस्तियों के लोग हजारों की तादाद में सन्न रह गए और वह तुरंत नगर निगम पहुंच गए। महापौर दीपक बाली अपने घर पर थे जिन्हें फोन करके जबरदस्ती लोगों ने नगर निगम बुलाया और जैसे ही वह…

हरिद्वार की घटना पर भाजपा की खामोशी शर्मसार करने वाली : अलका पाल

[6/7, 1:31 PM] Jitendra Saraswati Ji: काशीपुर- उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति,पीसीसी सदस्य एवं महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल राज्य में बढ़ते महिला अपराधों पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विगत कुछ समय से महिलाओं और नाबालिकों से बलात्कार एवं हत्या जैसे जघन्य अपराध की घटनाओं की बाढ़ सी आई है।पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कहा कि बलात्कार एवं हत्या के मामले में भाजपा नेताओं की संलिप्तता राज्य के लिए एक गंभीर चिंता है। भाजपा सरकार के शासन में हरिद्वार में भाजपा मोर्चा की…

काशीपुर में ईद उल अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न

काशीपुर। ईद-उल-अजहा का त्यौहार काशीपुर के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया। आज ईदगाह मैदान पर शहर के इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलाकर बधाई दी। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। सुबह तकरीबन आठ बजे ईदगाह के मैदान पर शहर इमाम मुफ्ती मनाजिर हुसैन ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने देश की सलामती की दुआ की। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों ने गले मिलकर…

पूर्व विधायक चीमा जी के आरोपों से मानसिक सदमे में आए महापौर दीपक बाली दे सकते हैं पद से इस्तीफा

काशीपुर। काशीपुर को सुंदर बनाने का सपना संजोकर राजनीति में आए महापौर दीपक बाली, इन दिनों मानसिक सदमे में हैं। सूत्रों की मानें तो पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा की गई बयान बाजी से आहत होकर वह महापौर पद से इस्तीफा देने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो काशीपुर के विकास पर ही नहीं बल्कि उसके अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो जाएगा और दशकों बाद काशीपुर की जनता में जगी विकास की उम्मीदें धरी की धरी रह जाएगी।दीपक बाली न केवल अपने विकासोन्मुखी…

धर्मयात्रा महासंघ ने बकरा ईद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मानने की अपील

काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने आज सम्पन्न होने वाले बकरीद की सभी मुस्लिम भाईयों को बधाई देते हुए त्यौहार को शांतपूर्ण एवं सौहार्दतापूर्ण तरीके से मनाये जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि काशीपुर अमनचैन एवं कौमी एकता के गुलदस्ते के रूप में प्रसिद्ध है, उसकी छवि को धूमिल न होने दें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हों। आपसी सदभावना का परिचय देंते हुए अराजकता का माहोल पैदा न होने दें। कुर्बानी चयनित स्थानों पर ही दें।…

उत्तराखड सरकार द्वारा हाइब्रिड कारों के वाहन टैक्स में छूट देने के निर्णय का किया स्वागत

काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष अशोक बंसल ने उत्तराखड सरकार के हाइब्रिड कारों के वाहन टैक्स में छूट देने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य के लिए दूरगामी लाभकारी सिद्ध होगा। प्रेस को जारी बयान में केजीसीसीआई के अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि हम उत्तराखड सरकार के हाइब्रिड कारों के पंजीकरण शुल्क और वाहन टैक्स में छूट देने के निर्णय का स्वागत करते हैं। यह कदम न केवल राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश के…

पार्षदों के बाद देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ और भारतीय वाल्मीकि महासभा उत्तराखंड ने बोला पूर्व विधायक चीमा पर हमला

काशीपुर।‌ काशीपुर में चौराहों के नामकरण को लेकर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा की गई प्रेस वार्ता के तत्काल बाद से प्रतिक्रियाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम प्रतिक्रियाओं के साथ ही पार्षदों ने पूर्व विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला, तो आज देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड एवं अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा उत्तराखंड ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व विधायक पर जमकर हमला बोला। यहां तक कहा गया कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में ही काशीपुर का विनाश हुआ है। नगर निगम रोड स्थित…

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा चलाया स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान

काशीपुर। इंसान ने हमेशा अपने विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अनुचित प्रयोग किया है, उसी का परिणाम है कि आज हम अपने पर्यावरण का पतन देख रहें है। इस नुकसान से पृथ्वी को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृति लाने हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ प्रति 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाता है।सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ के विषय अनुरूप, 5 जून को संपूर्ण भारतवर्ष के पर्वतीय पर्यटक…