काशीपुर। महिला से मोबाइल छीनकर भागे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। यहां बता दें कि नई बस्ती विजय नगर निवासी नंदन सिंह की पत्नी मीना बिष्ट ने एक नवंबर को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बीती 31 अक्तूबर दोपहर करीब सवा दो बजे वह चामुंडा विहार के पास से स्कूल जा रही थीं। तभी बाइक सवार एक बदमाश ने उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी…
Category: अन्य ख़बरें
पिस्तौल और कारतूस समेत एक गिरफ्तार सरगना अभी पुलिस की पकड़ से दूर
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में व थाना अध्यक्ष आईटीआई के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर काशीपुर के शिवलालपुर अमर झंडा गुलड़िया रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव को जाने वाली सड़क पर मौ0 आलिम पुत्र मौ0 हनीफ निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना आईटीआई को एक थेले के अंदर से 1 अदद पिस्टल सेल्फ फैक्ट्रीमेड 32 बोर मय 1 खोखा कारतूस 32 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 32…
सीएम धामी का संकल्प – राष्ट्रपति मुर्मु के आशीर्वाद और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बनेगा सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड
देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों ने प्रदेश के उज्जवल भविष्य और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर जोर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आशीर्वाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और जनता के अटूट सहयोग से उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने के विकल्प रहित संकल्प में हम अवश्य सफल होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का जीवन…
बरसाती मौसम के बाद लक्ष्मीपुर माइनर कवर का काम पुन शुरू
काशीपुर। बरसाती मौसम खत्म होने के बाद नगर के बीच से निकलने वाली लक्ष्मीपुर माइनर का काम एक बार पुनः शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग लगभग 880 मीटर को कवर कर चुका है। शहर के मध्य से गुजरने वाली करीब 3 किमी लंबी माइनर को कवर करने के लिए भारत सरकार ने 28-45 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी। नहर को कवर करने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी है। विभाग ने मार्च 2024 से काम शुरू करा दिया था। माइनर को गिरीताल से मुरादाबाद रोड स्थित कार्बेट होटल…
कर्नाटक में राजभाषा विवाद फिर गरमाया, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बोले – केंद्र कर रहा कन्नड़ के साथ सौतेला व्यवहार
बेंगलुरु। कर्नाटक राज्योत्सव (1 नवंबर 2025) के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कन्नड़ भाषा को हाशिये पर धकेलते हुए हिंदी और अंग्रेजी को आक्रामक रूप से बढ़ावा दे रही है। उन्होंने इसे “सौतेला व्यवहार” बताते हुए कहा कि कर्नाटक हर वर्ष लगभग ₹4.5 लाख करोड़ रुपये केंद्र के राजस्व में योगदान देता है, इसके बावजूद राज्य की मातृभाषा के साथ उपेक्षा की जा रही है।सिद्धारमैया ने चेतावनी दी कि शिक्षा में हिंदी और अंग्रेजी…
ग्राम पंचायत चुनावों में बढ़ी राजनीतिक हलचल, वार्ड सदस्य पदों पर दावेदारी को लेकर मचा घमासान
देहरादून। प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारियों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। चुनावी बिगुल बजते ही गांव-गांव में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जहां निर्वाचित प्रधान वार्ड सदस्य पदों के दावेदारों के बीच संतुलन बनाने में जुटे हैं, वहीं कई जगहों पर इन पदों को लेकर जबरदस्त खींचतान देखने को मिल रही है। सहकारी समितियों में डायरेक्टर पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार भी अब पंचायत वार्डों के चुनाव को हवा दे रहे हैं, जिससे इन पंचायतों में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच…
शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, बाजपुर में चर्चा का विषय बनी घटना
बाजपुर। शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन प्रेमी के संग गायब हो गई। इससे शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। यह घटना नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।बाजपुर शहर निवासी एक युवक की शादी यूपी के रामपुर जिले के एक गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। दो नवंबर को शादी होनी थी। इसी के चलते दुल्हन पक्ष के लोगों को बाजपुर आकर रविवार को दिन में शादी की रस्म पूरी करनी थी। लड़का पक्ष की ओर से एक मैदान में शादी समारोह की…
विभिन्न संगठनों द्वारा द्रोणा सागर पर 15 दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
काशीपुर। तीर्थ स्थल द्रोणासागर पर काशीपुर डेवलपमेंट फोरम, आर्य समाज और भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपीएनजी चेयरमैन योगेश कुमार जिंदल ने किया। उन्होंने कहा कि योग और एक्यूप्रेशर हमारी प्राचीन पद्धतियां हैं,जो हमारे ऋषि मुनियों की धरोहर हैं। जिसे लोग भूलते जा रहे हैं। उक्त पद्धतियां रोग मुक्त करने का एक बेहतर तरीका है।उन्होंने अपने एक दिन के अभ्यास के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि काफी दिनों से कंधे में दर्द था। जिसमें…
नगर निगम काशीपुर में 46.24 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। महापौर दीपक बाली ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कर-कमलों से नगर निगम क्षेत्र में कुल 46.24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का दिनांक 4 नवम्बर 2025 को लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।महापौर दीपक बाली ने नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट एवं पार्षदों के साथ मिलकर की गई प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास…
नगर निगम काशीपुर में 46.24 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। महापौर दीपक बाली ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कर-कमलों से नगर निगम क्षेत्र में कुल 46.24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का दिनांक 4 नवम्बर 2025 को लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।महापौर दीपक बाली ने नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट एवं पार्षदों के साथ मिलकर की गई प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास…
