कांग्रेसियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया

काशीपुर। लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर नव चेतना भवन स्थित कार्यालय पर गोष्ठी हुई। इस दौरान समस्त कांग्रेस जनों द्वारा दोनों महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दोनों ही दृढ़ता के प्रतीक थे। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी में वैचारिक दृढ़ता और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी। उनके निर्णयों ने देश की राजनीति की दशा और दिशा को गहराई तक प्रभावित किया। प्रमुख रूप से बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रिवीपर्स…

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

काशीपुर। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्टेडियम प्रभारी महेश्वर नेगी ने बताया की प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। एथलीट कोच सरफराज चौधरी ने बताया कि पुरुष वर्ग मे प्रथम स्थान पर बबलू व द्वितीय स्थान पर सौरभ सिंह व तृतीय स्थान पर विनोद चौधरी रहे। महिला वर्ग में प्रथम…

बाइक सवार को टक्कर मारने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में

काशीपुर। गांव बसई निवासी अनीस अहमद ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसका पुत्र लईक बीती 18 अक्टूबर को सुबह करीब 8-30 बजे बाइक से अरशद उर्फ भूरी उर्फ पुष्पा को बैठाकर आलू फार्म मे मजदूरी करने के लिए जा रहा था। इस दौरान सरवरखेडा फ्रलाई ओवर के पास कार सवार जाकिर व उसके साथी रिहान, नौशाद ने सामने से उसके पुत्र की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। आरोप है इन लोगों ने उसके पुत्र को जान से मारने धमकी देते हुए हॉकी से मारपीट की और नाक…

सरदार पटेल जयंती पर कोतवाली काशीपुर में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, मेडिकल कैंप भी लगा

राष्ट्र नायक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत लिटिल स्कॉलर स्कूल से हुई और समापन समर स्टडी स्कूल पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम तिराहे के पास प्राइम हॉस्पिटल की ओर से एक निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमें प्रतिभागियों…

दुबई में आयोजित विश्व मेयर सम्मेलन में — उर्वशी की भारत की साड़ी बनी पहचान

दुबई/ काशीपुर। महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली दुबई में आयोजित विश्व मेयर सम्मेलन के दौरान जिस साड़ी को पहनने से हिचकिचा रही थी उनकी वही साड़ी विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति की पहचान बन गई और जिसने भी उन्हें देखा वह उनकी भारतीय संस्कृति और साड़ी की प्रशंसा करता नजर आया। श्रीमती बाली बताती है कि 51 वर्ष की उम्र में मुझे पहली बार ज़िंदगी में इतना बड़ा अवसर मिला — जहाँ पूरी दुनिया के मेयर एक मंच पर एकत्र हुए। जब पता चला कि ड्रेस…

रजत जयंती उत्सव में उत्तराखंड का गौरवशाली क्षण: अब 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि, राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर होगा भव्य आयोजन

उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर रजत जयंती वर्ष मना रहा है, और इस गौरवशाली पल को और भी खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 9 नवंबर को देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 11 नवंबर को निर्धारित था, जिसमें वे देहरादून स्थित एफआरआई (Forest Research Institute) में आयोजित रजत जयंती उत्सव के मुख्य समारोह में भाग लेने वाले थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है और नई तारीख 9…

सोसाइटी द्वारा विद्यालय में स्कूली किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। प्रोस्पेरिटी डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी काशीपुर की महिला शाखा द्वारा नैनीताल के अंतर्गत सुंदरखाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। सोसाइटी की तरफ से छात्र-छात्राओं को स्कूल किट एवं बालिकाओं को वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान करीब 80 से 90 के बीच बच्चे उपस्थित रहे। वही बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए सोसाइटी के पदाधिकारियों ने उनके परिचय के साथ-साथ शिक्षा के महत्व को सरल भाषा में समझाया। बच्चों और शिक्षकों में इस पहल को लेकर विशेष उत्साह…

काशीपुर पुलिस ने लूट के वांछित इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर काशीपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लूट के वांछित इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यहां बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वांछित अभियुक्त को लेकर काफी गंभीर हैं। इसी क्रम में उन्होंने काशीपुर पुलिस को निर्देशित किया कि कोई भी वांछित अभियुक्त छूटना नहीं चाहिए। इसी क्रम में पुलिस ने अभियान चलाते हुए इनामी लूट के वांछित अभियुक्त कुलवंत सिंह उर्फ पोला पुत्र हरभजन सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी ठोटुपुरा थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल…

स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों पर उपभोक्ताओं में आक्रोश, बोले – पहले जांच फिर वसूली

प्रदेशभर में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं का विरोध तेज होता जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना या सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर बदले जा रहे हैं। पहले जहां दो महीने का बिल करीब एक हजार रुपये आता था, वहीं अब एक महीने में ही दो हजार से अधिक का बिल भेजा जा रहा है। इससे आम उपभोक्ता खासे परेशान हैं और उन्होंने बिजली विभाग से पारदर्शिता की मांग की है।देहरादून, हल्द्वानी और नैनीताल जैसे शहरों में भी उपभोक्ताओं ने बिजली बिल कई…

उत्तराखंड के किसानों को बड़ी राहत की उम्मीद: इस बार गन्ने का भाव 400 रुपये के पार जाने की संभावना, यूपी के बराबर बढ़ेगी कीमत

रुड़की — प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए इस बार राहत भरी खबर आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के बाद अब उत्तराखंड में भी गन्ने के दाम जल्द घोषित होने की उम्मीद बढ़ गई है। किसानों को उम्मीद है कि इस बार गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल के पार जा सकता है।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में गन्ने की अगेती प्रजाति का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसके…