31 हज़ार दीपों से जगमगाएगा द्रोणा सागर: इस बार सांस्कृतिक संध्या और दीपावली मेले का भी हो रहा है आयोजन

काशीपुर। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में 16 अक्टूबर को श्री द्रोणा सागर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर 31 हजार दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे साथ ही इस बार सांस्कृतिक संध्या के साथ-साथ दीवाली मेले का भी यहां आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हिंदू राष्ट्र शक्ति द्वारा “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” भावना के तहत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के पटौदी के हरि मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव…

पेपर लीक प्रकरण पर सख्त हुए सीएम धामी, कहा– राज्य को अराजकता की ओर धकेलने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य को अराजकता की ओर धकेलने की साजिश रचने वाले लोग विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि डेमोग्राफिक बदलाव (Demographic Change) रोकने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन और बसावट में संलिप्त अपात्र लोगों पर कड़ी…

UKSSSC की घोषणा — सहकारी निरीक्षक व सहायक विकास अधिकारी के 45 पदों की परीक्षा 16 नवंबर को, देहरादून-हल्द्वानी के 26 केंद्रों पर होगी परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी निरीक्षक वर्ग-दो और सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मार्तोलिया ने पुष्टि की है कि यह परीक्षा आगामी 16 नवंबर को आयोजित की जाएगी।यह परीक्षा देहरादून और हल्द्वानी के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे, जहां से अभ्यर्थी उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहकारी विभाग के समूह-ग श्रेणी के…

रुष्ट हुए कार्यकर्ताओं की कांग्रेस पार्टी में घर वापसी

काशीपुर। निकाय चुनाव के दौरान किन्हीं कारणों के चलते रुष्ट हुए कार्यकर्ताओं की आज कांग्रेस पार्टी में घर वापसी कराई गई। इस दौरान संकेत दिये गये कि पार्टी के दरवाजे सभी के लिए ससम्मान खुले हुए हैं। बीती सायं कांग्रेस नवचेतना भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में निकाय चुनाव के दौरान रुष्ट होकर जाने वाले कार्यकर्ताओं, पूर्व प्रदेश महासचिव एनएसयूआई तौकीर अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक जफर मुन्ना, इदरीस अंसारी और पूर्व युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष वसीम अकरम…

मौहल्ला अल्ली खां क्षेत्र से धारा 163 हटाने की कांग्रेसियों ने एसडीएम से की मांग

काशीपुर। नगर के मौहल्ला अल्ली खा, पंजाबी सराय और थानासाबिक क्षेत्र से धारा 163 हटाने की मांग करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस के शिष्टमंडल ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी से मुलाकात की और काशीपुर के उपरोक्त क्षेत्र से धारा 163 हटाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उपरोक्त क्षेत्र में बीती 21 सितंबर को अकस्मात घटी। घटना के बाद मोहल्ला अल्ली खा, पंजाबी सराय व थानासाबिक के कुछ हिस्सों में…

पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली

काशीपुर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत कोतवाली पुलिस ने बाइक रैली निकाली। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता से संबंधित बैनर पोस्टर भी लगाए और लोगों को साइबर ठगी के बारे में बताया। बाइक रैली कोतवाली से शुरू होकर मुख्य बाजार, किला मोहल्ला, मुंशीराम का चौराहा, डॉक्टर लाइन से सतेंद्र चंद गुड़िया मार्ग, महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापस कोतवाली पर समाप्त हुई। यहां एसएसआई अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी कंचन पडलिया, सौरभ भारती, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, ज्ञानेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, गजेंद्र गिरी आदि रहे।

16 अक्टूबर को प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचकर करेंगे भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

काशीपुर। आगामी 16 अक्टूबर को उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा का प्रदेश स्तरीय संगठन काशीपुर में होगा। इसी दिन मुख्यमंत्री धामी जिले के भाजपा कार्यालय समेत विभिन्न कार्याक्रमों में शिरकत करेंगे। आज मुरादाबाद रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी संकल्प अभियान के तहत आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।…

मुख्यमंत्री धामी 14 अक्टूबर को देंगे 1347 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र, दूरस्थ विद्यालयों में होगी पहली तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षकों के इंतजार की घड़ी अब समाप्त होने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) को सोमवार, 14 अक्टूबर को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में होगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह नियुक्ति राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति, दूरस्थ क्षेत्रों में…

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक—आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण, रायपुर फ्रीज जोन में निर्माण की अनुमति, सार्वजनिक उपक्रमों के मुनाफे पर सरकार का हक और कई अहम फैसले मंजूर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार, 13 अक्टूबर को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। सुबह 10:45 बजे शुरू हुई बैठक तीन घंटे से अधिक चली, जिसमें प्रदेश के प्रशासनिक, सामाजिक और आर्थिक ढांचे से जुड़े करीब आठ प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह बैठक कई मायनों में राज्य के लिए अहम रही, क्योंकि इसमें महिला सशक्तिकरण, लोक निर्माण, प्रशासनिक सुधार और राज्य की वित्तीय नीति से जुड़े निर्णय शामिल रहे।1. मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण, महिला सशक्तिकरण को नई…

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर जीएसटी को 18 की जगह पांच फीसदी करने की मांग

काशीपुर। देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील टंडन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर जीएसटी को 18 की जगह पांच फीसदी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे आमजनता को लाभ मिलेगा। साथ ही कहा कि ऑनलाइन बिजनेस से आमजनता को घर बैठे सस्ती वस्तुएं मिल जा रही हैं। ऐसे में दुकानदार इतनी सस्ती दरों पर माल बेच ही नहीं सकता है। क्योंकि दुकानदारों को कई तरह के टैक्स का भुगतान करना होता है। इस स्थिति में छोटा दुकानदार परेशान हो रहा है।