काशीपुर में नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर रविंद्र सिंह बिष्ट की तैनाती

काशीपुर। नगर निगम में लगभग तीन महीने से रिक्त नगर आयुक्त के पद पर ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर रहे रविंद्र सिंह बिष्ट की तैनाती की गई है। उत्तराखड शासन कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 ने बीती 19 जून को रविंद्र सिंह बिष्ट डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर का स्थानांतरण नगर आयुक्त के पद पर नगर निगम काशीपुर में कर दिया है। श्री बिष्ट ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति देना रहेगी, मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या निजात दिलाने का प्रयास होगा। निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, एसएनए संजय दत्त कापड़ी, कमल मेहता, शिवेंद्र खन्यात, अनिरुद्ध गौड़ आदि ने उनका स्वागत किया। उधर, देवभूमि उत्तराखड सफाई कर्मचारी संघ ने भी बुके भेंटकर बिष्ट का स्वागत किया। वहां संघ प्रदेश सचिव जितेंद्र देवांतक, सुमित सौदा, राजीव कुमार, संजय कुमार, रिंकू कुमार, अमित टॉक आदि शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment