इस्लामिया स्कूल का चार्ज नई कमेटी को सौंपा

काशीपुर। बीती फरवरी 2025 में उत्तराखड वक्फ बोर्ड द्वारा मिर्जा नदीम बेग की अध्यक्षता में और अली अनवर एडवोकेट की सचिवता में चार सदस्यायी कमेटी का गठन किया गया था लेकिन वर्तमान तक भी नवनियुक्त कमेटी को चार्ज पूर्व समिति ने नहीं सोपा था। इस प्रकरण को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में बाद दायर किया गया जिसकी गहन सुनवाई के उपरांत माननीय उच्च न्यायालय ने उप जिलाधिकारी काशीपुर को 3 सप्ताह के भीतर चार्ज दिलाने हेतु अधिकृत किया। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश 30 अक्टूबर 2025 के क्रम में गुरूवार…

नगर निगम प्रशासन ने लगाए अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नाली के किनारे पर लाल रंग के निशान

काशीपुर। बाजारों को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नाली के किनारे पर लाल रंग से क्रॉस के निशान नगर निगम प्रशासन ने लगाए हैं। यदि किसी भी दुकानदार ने इस लाल क्रॉस के पार दुकान का सामान सजाया, तो उसके विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।मेयर दीपक बाली व नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर एसएनए विनोद लाल व सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने सुबह बाजार खुलने से पहले मुख्य बाजार व रतन सिनेमा रोड पर नाली के पार लाल रंग से…

घने कोहरे को देखते हुए सूर्या रोशनी में कर्मचारियों के वाहनों में लगाए रिफ्लेक्टर

काशीपुर। नगर के मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी कंपनी द्वारा संस्थान में नियोजित सभी कर्मचारियों के वाहनों (मोटरसाइकिल, स्कूटी, साइकिल एवं कार) में रेडियम युक्त रिफ्रलेक्टर लगाया गया, ताकि घने कोहरे में ड्यूटी आते एवं जाते समय सभी कर्मचारी सुरक्षित रहकर सड़क पर चल सकें। सूर्या रोशनी प्रबंधन हर वर्ष सुरक्षा एवं सेफ्रटी से संबंधित समय-समय पर ऐसे कार्य करता रहता है, जिससे सभी कर्मचारियों में सुरक्षा एवं सेफ्रटी की भावना उजागर होती है और एक भरोसा कायम होता है। प्रबंधन की अपने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा, उनके परिवारों की…

ऑल उत्तराखड बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 21 दिसंबर को

काशीपुर। पंडित गोविंद बल्लभ पंत की स्मृति में काशीपुर बार एसोसिएशन के तत्वावधान में ऑल उत्तराखड बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 21 दिसंबर को छावनी में किया जाएगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखड के न्याय मूर्ति जस्टिस आलोक मेहरा द्वारा किया जाएगा। उसी समय न्यायमूर्ति द्वारा एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा, जिसका नाम होगा न्यायपथ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रथम अपर जिला जज मनोज गर्ब्याल व द्वितीय अपर जिला जज रीतेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, काशीपुर मेयर…

नगर निगम ने किया नगर में वृक्षारोपण एवं पार्क सफाई अभियान का आयोजन

काशीपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम द्वारा आज दीन दयाल पार्क, वार्ड नंबर- 17, आवास विकास, में वृक्षारोपण एवं पार्क सफाई अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्क परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें कूड़ा-कचरा हटाकर पार्क को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया। इसके उपरांत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, सीनियर सिटीजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में महापौर…

ढेला पुल के पास अवैध रूप से कूड़ा निस्तारण के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

काशीपुर। नगर निगम टीम ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ की तैयारियों को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत आज ढेला पुल के पास अवैध रूप से कूड़ा निस्तारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण क्षेत्र से कूड़ा लाकर शहर की सीमा के भीतर ढेला नदी क्षेत्र में फैला रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से कब्जे में ले लिया। निगम प्रशासन को सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंच शहर के बाहरी ग्रामीण क्षेत्र सरवरखेड़ा से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से कूड़ा लाकर नगर निगम की परिधि के भीतर ढेला…

प्रदेश के सभी मदरसों और अल्पसंख्यक विद्यालयों में लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के सभी मदरसों और अल्पसंख्यक विद्यालयों में अब उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा। राज्य के अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और मुख्यधारा से जुड़ी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने प्रदेश में नया अल्पसंख्यक शिक्षा कानून लागू किया है।विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समानता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने…