काशीपुर। श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत भक्ति, प्रेम और उल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही श्री व्यास अमित मोहन जी के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की कथा सुनाई गई, उससे सम्पूर्ण वातावरण फ्नंद के आनंद भयोय् के जयकारों से गूंज उठा।श्रीमद्भागवत के चतुर्थ दिवस रविवार को व्यास महाराज अमित मोहन के मुखारविंद ने श्रीकृष्ण जन्म का आनंदित प्रसंग जब सुनाया गया तो श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर पूरा वातावरण भक्तिरस से भर दिया। वहीं आयोजकों द्वारा श्री गंगे बाबा आश्रम के प्रांगण को विशेष बैलूनों की सजावट से सजाया गया, कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्म की सुंदर सुंदर झाँकियाँ निकाली गईं । विनीता अग्रवाल द्वारा माखन मिश्री का प्रसाद वितरण भक्तजनों को कराया गया, जो श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की स्मृति को और भी मधुर बनाया गया, एडवोकेट समर्थ विक्रम सिंघल ने श्री वासुदेव जी का भावपूर्ण चरित्र निभाया, वहीं उनके सुपुत्र संभव ने बाल श्रीकृष्ण के स्वरूप में सभी का मन मोह लिया। कथा के पंचम दिवस सोमवार को गोवर्धन लीला, यमलार्जुन उद्धार, श्री कृष्ण रासलीला, उद्धव-गोपी संवाद, कंस वध की लीला का प्रसंग होगा । कथा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।













संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
