श्री अग्रवाल सभा की काशीपुर इकाई ने प्रदेश भाजपा संगठन के दायित्वधारी वैश्य समाज की विभूतियों को किया सम्मानित

काशीपुर। श्री अग्रवाल सभा की काशीपुर इकाई ने आज प्रदेश भाजपा संगठन के दायित्वधारी वैश्य समाज की विभूतियों समेत प्रतिष्ठित व्यवसाईयों को सम्मानित किया। साथ ही महाराज अग्रसेन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की। बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स में आयोजित महाराजा अग्रसेन कुल गौरव 2025 सम्मान समारोह में सर्वप्रथम समाज के गणमान्य लोगाें ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदउपरांत आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को मंच पर कार्यक्रम अध्यक्ष आशीष गुप्ता व श्री अग्रवाल सभा महानगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं मंत्री/संयोजक अभिषेक गोयल द्वारा शॉल एवं पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा, व्यापार, साहित्य एवं सनातन संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि जब समाज अपने कीर्तिपुरुषों का सम्मान करता है, तो समाज का मान भी बढ़ता है। भारतीय समाज की मूलभूत अवधारणा सामुदायिकता की है, जिसे हम वसुधैव कुटुम्बकम के रूप में परिभाषित कर सकते हैं। पांच हजार वर्ष पहले सूर्यकुल गौरव अग्रसेनजी महाराज ने भी समाज को यही संदेश दिया और गर्व है कि अग्रवाल समाज के लोग जहां भी हैं, अपनी मेहनत और लगन से सफलता अर्जित कर रहे हैं और समाज की सेवा भी कर रहे हैं। धर्म, शिक्षा, चिकित्सा, गौसेवा जैसे सभी प्रकल्पों में अग्रवाल समाजू की महनीय भूमिका होती है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि इतिहास गवाह है कि महात्मा गांधी और भामाशाह जैसे महापुरुष इसी समाज ने दिए हैं। वैश्य समाज देश के उत्थान में हमेशा अग्रणी रहा है। जब भी देशहित की बात आई है, तब-तब वैश्यों ने तन, मन, धन से सबसे आगे आकर सहयोग किया है। वक्ताओं ने देश की उन्नति में वैश्यों के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि यह इतिहास आगे भी समाज दोहराता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए मोदी सरकार ने वैश्य समाज के ही अमित शाह को गृहमंत्री बनाया, जिसके बाद धारा 370 हटाने व एनआरसी जैसे देशहित के फैसले लिए गए हैं। समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता व आपसी सहयोग बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में महाराज अग्रसेन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में केजीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष विकास जिंदल व विनीत संगल, प्रमुख उद्योगपति संजीव जिंदर, बांके गोयनका, राकेश अग्रवाल, पंकज विन्दल, ब्रहमप्रकाश गोयल, शरत गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष आशीष गुप्ता, कुमायूं वैश्यमहासभा के पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, शेष कुमार सितारा, हिमांशु गर्ग, राजीव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, एमपी गुप्ता, महेन्द्र लोहिया, सुरेश गोयल, केसी बंसल, एसके अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, अर्पण जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, राईस मिल के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गोयल, पूर्व विधाायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल, पवन अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक/मंत्री अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष कपिल अग्रवाल, उपमंत्री अविरल सिंघल, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल व एडवोकेट सनत पैगिया, अिऽल भारतीय अग्रवाल महासभा की उत्तराऽंड प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल, विपिन अग्रवाल एडवोकेट समेत रामनगर अग्रवाल सभा, जसपुर अग्रवाल सभा, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ), भारतीय वैश्य महासंघ, कुमायूं वैश्य महासभा व श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में वैश्य बन्धु मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment