काशीपुर। उत्तराखंड शहरी विकास विभाग के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में विशेष भूमिका में शामिल हो मध्य प्रदेश के दौरे पर गए काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने प्रतिनिधि मंडल के साथ भ्रमण कार्यक्रम के तीसरे दिन उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर माथा ठेका और काशीपुर व उत्तराखंड की सुख समृद्धि की कामना की। भोपाल में आर एस वी पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधीय अकादमी में शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित विभिन्न नवाचारों के अध्ययन हेतु 4 दिवसीय “Exposure Visit” के तीसरे दिन बायो सीएनजी गैस प्लांट का भ्रमण कर वहाँ की कार्यप्रणाली की संपूर्ण जानकारी ली। इसके बाद भोपाल नगर निगम द्वारा स्थापित फ़ूड स्ट्रीट जोन – 56 में भ्रमण किया और वहाँ की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके बाद नगर निगम इंदौर द्वारा संचालित कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भ्रमण कर वहाँ की जानकारी भी एकत्रित कर अपने अनुभव उनके साथ साझा किये। महापौर दीपक बाली ने बताया कि उत्तराखंड के यशस्वी एवं दूरदर्शी विकास की सोच रखने वाले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की शहरी विकास के प्रति गहरी सोच का ही परिणाम है कि उनके निर्देशन में शहरी विकास विभाग के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का यह भ्रमण एवं विभिन्न नवाचारों को लेकर किया जा रहा अध्ययन बेहद ही शानदार है और उत्तराखंड के शहरी विकास में इस अध्ययन एवं भ्रमण कार्यक्रम का बहुत बड़ा लाभ होगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
