25 दिसंबर को महाराजा सूरसैनी की जयंती की तैयारी को लेकर चर्चा बैठक का आयोजन

काशीपुर। विगत रात्रि सैनी महासभा उधम सिंह नगर जिला कार्यकारिणी की एक बैठक मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टðी में नगर अध्यक्ष घनश्याम सिंह सैनी के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी 25 दिसंबर को निकलने वाली महाराजा सूरसैनी की जयंती की तैयारी को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा वार्ता की गई। सबसे पहले कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलने के लिए धन एकत्र करने के लिए अपने समाज के व्यक्तियों पर जाने के लिए उसके बाद शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रें में पूरे जिले में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत विगत दिवस जसपुर क्षेत्र में अनेको ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रें में संपर्क अभियान किया गया और कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अनुरोध किया गया। 13 दिसंबर को सुल्तानपुर पट्टðी, बरहनी बन्नाऽेड़ा, बाजपुर क्षेत्र में सैनी बधुओ से संपर्क कर कर कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया जाएगा। 14 दिसंबर को गदरपुर, रुद्रपुर के क्षेत्र में जाकर कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया जाएगा। इसी क्रम में तैयारी के लिए अनेकों कार्यक्रमों की बातों पर चर्चा की गई ताकि शोभायात्र को सही तरीके से संचालित कर भव्य बनाया जाए। बैठक में जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह सैनी, संरक्षक टीका सिंह सैनी, खूब सिंह सैनी, घनश्याम सिंह सैनी, ओम प्रकाश सैनी, कुंदन सिंह सैनी, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र सैनी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment