काशीपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज आहुत कांग्रेस की ऐतिहासिक महारैली के लिए कुमाऊँ भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली रवाना होने का सिलसिला सुबह से लगातार जारी है। इसी क्रम में काशीपुर महानगर से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल और प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा के नेतृत्व में 120 कारों के साथ 650 से भी अधिक सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जसपुर बस अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं में भारी…
Year: 2025
गढ़वाल मंडल के वक्फ प्रबंधन के लिए राहत भरी खबर
काशीपुर। गढ़वाल मंडल के वक्फ प्रबंधन के लिए राहत भरी खबर है। वक्फ अधिकरण गढ़वाल मंडल ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों से संबंधित अभिलेखो व सूचनाओं के संकलन, अपलोडिंग और सत्यापन के लिए 6 फरवरी तक अतिरिक्त समय प्रदान किया है।अली अनवर एडवोकेट ने बताया की उत्तराखड वक्फ बोर्ड की ओर से एससी विरमानी के जूनियर अधिवक्ता सैफुल्लाह ने पैरवी की। सुनवाई के उपरांत जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष वक्फ अधिकरण प्रेम सिंह खिमाल तथा अपर जिलाधिकारी एवं सदस्य कृष्ण कुमार मिश्र ने आदेश पारित करते हुए सभी मुतवल्लियों व…
महक क्रांति नीति की शुरुआत: मुख्यमंत्री धामी ने पांच एरोमा सेटेलाइट सेंटरों का किया शिलान्यास, 91 हजार किसानों को सगंध खेती से जोड़ने का लक्ष्य
ज्योतिर्मठ/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से परसारी, ज्योतिर्मठ में एरोमा सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ब्लॉक सभागार में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को कृषि क्षेत्र के लिए एक नई दिशा देने वाला कदम बताया। उत्तराखंड में सगंध फसलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा पांच जिलों में एरोमा सेटेलाइट सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जहां किसानों को प्रशिक्षण, पौध सामग्री, तकनीकी मार्गदर्शन और प्रसंस्करण जैसी सभी सुविधाएं एक ही…
पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात: 10 वर्ष सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 18 लाख का एकमुश्त भत्ता, शहीदों के परिजनों को दोगुनी सहायता
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रान्तीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लेते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले पीआरडी जवानों को अब 18 लाख रुपये का एकमुश्त सेवा-भत्ता प्रदान किया जा रहा है, जिससे सेवानिवृत्ति के बाद उनके जीवन को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने साम्प्रदायिक दंगों के दौरान ड्यूटी करते हुए मृत्यु होने पर पीआरडी जवान के परिवार को दी…
मंदिरों के सौंदर्यीकरण से विपक्ष बेचैन, सनातन के विस्तार से नहीं रोक पाएंगे: लेटीबुंगा में सीएम धामी का कांग्रेस पर सीधा हमला
देहरादून/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मंदिरों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में किए जा रहे धार्मिक स्थलों के विकास से विपक्षी दलों को बेहद परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्ष को बाबरी मस्जिद तो पसंद है, लेकिन कैंची धाम का सौंदर्यीकरण उन्हें रास नहीं आ रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सरकार सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर करती रहेगी और…
मुख्यमंत्री धामी का विकास पर बड़ा फैसला: उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए 68.26 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, पेयजल–आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में संचालित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लिए कुल 68.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि प्रदेश में सड़क निर्माण, आपदा प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा तथा बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी। इसके अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष से संबंधित लंबित मामलों के भुगतान एवं भविष्य में संभावित घटनाओं की क्षतिपूर्ति के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 15 करोड़ रुपये की दूसरी…
आईएमए देहरादून की 157वीं पासिंग आउट परेड: जज्बा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का साक्षात् प्रतीक बने युवा अफसर
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जिसने अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत तस्वीर पेश की। परेड ग्राउंड में कदमताल करते कैडेट्स के चेहरे पर आत्मविश्वास की मुस्कान और आंखों में देश के लिए कुछ कर गुजरने का अटूट संकल्प साफ झलक रहा था। वर्षों की कठोर ट्रेनिंग, त्याग और अनुशासन के बाद ये कैडेट्स भारतीय सेना में अफसर के रूप में शामिल होने जा रहे हैं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी…
चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार
काशीपुर। कोतवाली में पंजीकृत बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करती पुलिस ने रिजवान नामक शातिर अभियुक्त को गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। इंद्रा कालोनी काशीपुर निवासी प्रथमदीप पुत्र सुखविंदर द्वारा स्पलेंडर प्लस बाइक संख्या-यूके-18जे-7716 चोरी होने की तहरीर दिये जाने पर कोतवाली पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये। आज उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर रिजवान पुत्र मोहम्मद…
दिल्ली में होने वाली वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली होगी सफल : गौतम
काशीपुर। दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व संसदीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होने जा रही वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें देशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और काशीपुर से भी भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आमजन दिल्ली जाकर इस महारैली में शामिल होंगे। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयसिंह गौतम ने बताया कि इस महारैली के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही जनता की कराहट भरी आवाज को केंद्र सरकार तक…
CM धामी की 112 करोड़ की मेगा सौगात: धारी ब्लॉक में 17 परियोजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को धारी ब्लॉक के लेटीबुंगा स्थित हिमगिरी स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने जिले की 112.34 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज, पारदर्शी और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में सीएम ने 70.73 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 8 अहम परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाले कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं—जैसे 4.53 करोड़ से सेनिटोरियम से…
