CM धामी की 112 करोड़ की मेगा सौगात: धारी ब्लॉक में 17 परियोजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को धारी ब्लॉक के लेटीबुंगा स्थित हिमगिरी स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने जिले की 112.34 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज, पारदर्शी और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में सीएम ने 70.73 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 8 अहम परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाले कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं—जैसे 4.53 करोड़ से सेनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास पार्ट-1 का डामरीकरण, 11.62 करोड़ से भवाली–सेनिटोरियम–नैनीबैंड तक भवाली बाईपास पार्ट-2 का सुधारीकरण, और 7.95 करोड़ से भीमताल बाईपास मोटर मार्ग को उन्नत बनाने का कार्य। इसके साथ ही 16.62 करोड़ की लागत से भीमताल–खुटानी–चांफी–परमपुरी–धानाचुली–पंचेश्वर मोटर मार्ग के सुधारीकरण, तथा 19.48 करोड़ से 50-बेड क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त करने वाली योजनाओं का शुभारंभ किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने 8.43 करोड़ से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में पुस्तकालय और बहुउद्देश्यीय हॉल, तथा 61.38 लाख से राजकीय उप.मा.वि. जाडापानी में पुस्तकालय कक्ष, कंप्यूटर कक्ष और विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इसके अलावा 1.46 करोड़ की लागत से ग्राम पुछड़ी में निराश्रित गौवंश के लिए गौशाला निर्माण का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती, शिक्षा संस्थानों में आधुनिक सुविधाएँ और सड़क संपर्क में बड़ा सुधार आएगा, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन और रोजगार दोनों में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment