लंबे समय से फरार वांछित आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से गिरफ्रतार कर लिया। आरोपी न्यूजीलैंड से भारत लौटते ही लुक आउट आज सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली आईटीआई में वर्ष 2024 में दर्ज मुकदमें में आरोपी हरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी बांसखेड़ा कलां, चंदाफार्म, के विरुद्ध धारा 323, 498ए, 506 आईपीसी तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। विवेचना के दौरान आरोपी के विदेश में होने पर 29 सितंबर 2025 को ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, नई दिल्ली की ओर से उसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया था।गुरुवार को जैसे ही हरजीत सिंह न्यूजीलैंड से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा, एलओसी प्रभावी होने के कारण एयरपोर्ट पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर विवेचक उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल पुलिस टीम के साथ दिल्ली पहुंचीं और आरोपी को उसके पासपोर्ट सहित अपने कब्जे में लेकर कोतवाली आईटीआई ले आईं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक एवं न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्रतार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, कांस्टेबल विजय डसीला शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment