बार सचिव समेत अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर बार में की आम सभा आयोजित

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट यशवंत सिंह चौहान एवं अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर बार परिसर में आम सभा आयोजित की। सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने की। सभा में वक्ताओं ने एफआईआर को षडड्ढंत्र के तहत दर्ज की गई झूठी कार्रवाई बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उनके साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है, जबकि अधिवक्ता हमेशा कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करते हैं।अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि कुछ दिन पहले सचिव यशवंत सिंह चौहान ने संजय चौधरी, हरगोविंद सिंह और धर्मेंद्र के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में थाना आईटीआई में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्रतारी या प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत यशवंत सिंह चौहान के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई, जो न्याय के विपरीत है।आम सभा में अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि एफआईआर शीघ्र निरस्त नहीं की गई तो अधिवक्ता समाज विभिन्न संगठनों के सहयोग से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। साथ ही, यदि किसी पुलिस अधिकारी की भूमिका षडड्ढंत्र में पाई गई तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की जाएगी। सभा को शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अनिल सहरावत, आलोक माथुर, पराग नेगी, इंदर सिंह, बलवंत सिंह, उमेश जोशी, अरविंद सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने संबोधित किया और एफआईआर निरस्त करने की मांग का समर्थन किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment