बार एसोसिएशन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ- राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सीनियर एडवोकेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व राष्ट्रपति डॉ- राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस जयंती और अधिवक्ता दिवस के अवसर पर हम सब अधिवक्ता संकल्प लें कि हम हमेशा समाज की भलाई और न्याय के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप शर्मा ने, जबकि संचालन उपसचिव सूरज कुमार ने किया। कार्यक्रम में उमेश जोशी, वीरेंद्र…

विधायक ने किया 200 मीटर टाइल्स मार्ग का शिलान्यास

काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कृष्णा कॉलोनी में 36 लाख की लागत से बनने वाली 200 मीटर टाइल्स मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क जनवरी अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। जल्द ही इससे जुड़े संपर्क मार्गों का भी निर्माण करवाया जाएगा। पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि इस सड़क के बनने से कॉलोनीवासियों की जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। वहां पर वार्ड सदस्य व अन्य लाेग मौजूद रहे।

शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

काशीपुर। साकेत नगर शिव मंदिर में आज भव्य शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रातः ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोष के बीच पंडित मनोज शर्मा के सानिध्य में कलश यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर प्रांगण में शिव परिवार, नंदी महाराज, हनुमान जी सहित अन्य देव प्रतिमाओं की स्थापना विधि-विधान से की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा हवन अनुष्ठान संपन्न कराया गया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को…

विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता रैली निकाली

काशीपुर। चन्द्रावती महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अन्तर्गत स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता रैली निकालकर जनमानस को एचआईवी/एड्स की रोकथाम के प्रति जागरुक किया। जागरुकता रैली महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर पोस्ट ऑफिस से मुख्य बाजार होते हुए महाविद्यालय पहुंची। संगोष्ठी के अन्तर्गत एड्स से सम्बन्धित डॉक्यूमेंट्री द्वारा स्वयंसेवियों को एड्स के कारण, लक्षण और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ वन्दना सिंह, डॉ गीता मेहरा, डॉ दीपा चनियाल, डॉ अंजलि गोस्वामी, डॉ मंगला, डॉ रंजना, डॉ ज्योति गोयल, डॉज्योति रावत एवं…

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ेगा! विभाग ने समिति के सामने अधिकतम बढ़ोतरी की पैरवी का आश्वासन दिया

सरकार की नीतियों और जमीनी कार्यकर्ताओं की मांगों के बीच चल रही रस्साकशी को लेकर आखिरकार विभाग ने एक ठोस कदम उठाया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ोतरी और पदोन्नति से जुड़े लंबे समय से लंबित मामलों पर अब विभाग ने न सिर्फ स्पष्ट रुख दिखाया है, बल्कि कार्रवाई का ठोस रोडमैप भी सामने रखा है।विभाग के निदेशक के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के लिए शासन स्तर पर विशेष समिति का गठन कर दिया गया है, जो वित्तीय पहलुओं और व्यवहारिक संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन करेगी। निदेशक…

दोनों मानूभाव पत्रकार अजीम खान और अनिरुद्ध निझावन जी को काशीपुर मीडिया सेंटर ने दी अपनी सच्ची श्रद्धांजलि

काशीपुर। आज काशीपुर मीडिया सेंटर ने नम आँखों के साथ स्वर्गीय अनिरुद्ध निझावन एवं स्वर्गीय अज़ीम ख़ान को श्रद्धांजलि अर्पित की। काशीपुर की पत्रकारिता के वटवृक्ष माने जाने वाले इन दोनों वरिष्ठ पत्रकारों के निधन ने न केवल शहर, बल्कि समूचे मीडिया जगत को अपूरणीय क्षति पहुँचा दी है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पत्रकारों ने दोनों दिवंगत आत्माओं के कार्य, समाज के प्रति उनके योगदान और पत्रकारिता में उनके समर्पण को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। सभा के दौरान कुछ मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्यात्माओं की शांति…

तहसील दिवस में 29 शिकायतें दर्ज, 18 का मौके पर निस्तारण; सीडीओ ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर समाधान तेज करने के निर्देश

नानकमत्ता। तहसील दिवस के दौरान प्रशासन ने जनसमस्याओं के समाधान में तेजी दिखाते हुए कुल 29 शिकायतें दर्ज कीं, जिनमें से लगभग 18 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सीडीओ दिवेश शाशनी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारियों को क्षेत्र में स्वयं जाकर समस्याओं को समझना होगा और निर्धारित समयसीमा में ठोस समाधान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने जिलापंचायत, पंचायत राज और नगर निकायों के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा कूड़ा निस्तारण प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए।…

मसूरी में 24–29 दिसंबर तक विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा बैठक की

पहाड़ों की रानी मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज एक विस्तृत समीक्षा बैठक की, जिसमें कार्निवाल को और अधिक आकर्षक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया। मंत्री ने सभी संबंधित विभागों—पर्यटन, नगर पालिका, पुलिस, लोक निर्माण विभाग और सांस्कृतिक इकाइयों—को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए कि कार्निवाल के दौरान आने वाले बड़े पैमाने पर पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने…

यूपीसीएल ने फिर शुरू किया मीटर लगाने का काम, निदेशक परिचालन ने आदेश जारी किए

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने उपभोक्ताओं की लंबित शिकायतों का समाधान होने के बाद मीटर लगाने की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। निदेशक परिचालन एम.आर. आर्य द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार विभाग अब मीटर इंस्टॉलेशन के कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाएगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से यूपीसीएल ने मीटर, बिलिंग त्रुटियों और बिजली आपूर्ति से संबंधित बढ़ती शिकायतों को देखते हुए नए मीटर लगाने की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया था, ताकि पहले उपभोक्ताओं की समस्याओं का निपटारा…

UIDAI जल्द लॉन्च करेगा नया आधार ऐप, एक ही प्लेटफॉर्म पर पाँच सदस्यों का प्रबंधन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) इसी महीने अपना नया और अत्याधुनिक आधार एप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे मौजूदा आधार सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, आसान और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह नया ऐप परिवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, क्योंकि इसके माध्यम से एक ही मोबाइल पर अधिकतम पाँच परिवार सदस्यों के आधार विवरण जोड़े जा सकेंगे, जिससे बुजुर्ग, बच्चे या टेक-सेवी न होने वाले लोग भी अपने दस्तावेज़ आसानी से किसी एक भरोसेमंद सदस्य के माध्यम से प्रबंधित कर सकेंगे।…