जिला बदर व्यक्ति को जिले के अंदर शराब बेचते पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आगामी पंचायत निर्वाचत के दृष्टिगत सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश में पुलिस अधीक्षक व क्षेत्रधिकारी के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने ढेड़ माह पूर्व छह माह के लिए गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गये परमजीत पुत्र कश्मीर सिंह निवासी छोटी बरखेडी व हाल गलबलिया सरिया फैक्ट्री के पास मंगल बाजार निवासी को कच्ची शराब की बिक्री करते व बिना पूर्व सूचना व अनुमति के जिले में प्रवेश करने पर पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर धारा 10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल जीवन पांडे व कांस्टेबल रमेश बंग्याल शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment