घने कोहरे के चलते रेल प्रशासन ने कई सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने का लिया निर्णय

काशीपुर। उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। परिरचालनिक कारणों से 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक कई सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।रेलवे प्रशासन के अनुसार घने कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें बढ़ जाती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए लालकुआं, काशीपुर, रामनगर और कासगंज रेलखड से जुड़ी कुल छह गाड़ियों को अस्थायी…

स्वर्गीय श्री इन्द्रमणी बडोनी की जयन्ती श्रद्धा, सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वर्गीय श्री इन्द्रमणी बड़ोनी की 100 वीं जयन्ती श्रद्धा, सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती व स्व0 श्री इन्द्रमणी बड़ोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, कुमाऊंनी व गढ़वाली नृत्य, समूह गीत आदि प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की असिस्टैण्ड प्रोफेसर डॉ0 गीता मेहरा ने श्री बड़ोनी जी के जीवन व उनके द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त…

काशीपुर के उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज में राजकीय शिक्षक संघ का द्विवर्षीय अधिवेशन संपन्न

काशीपुर। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से द्विवर्षीय अधिवेशन संपन्न हो गया। राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डॉ- रवि शंकर गुसाईं और हर्षदीप उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। साथ ही, भारतेन्दु जोशी मंत्री, कपिल पांडेय संयुक्त मंत्री, नीरज सचान संगठन मंत्री, चंदन सिंह रावत आय-व्यय निरीक्षक बने हैं।उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में कुमाऊं मंडल के छह पदों पर हुए चुनाव में 1228 मतों में से कुल 1128 मत डाले गए। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंडल के सभी जनपदों से आए डेलिगेटों ने अपने-अपने प्रत्याशियों…

न्याय पंचायत स्तर पर होगा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं में आएगी पारदर्शिता: सीएम धामी

जैनोली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर बहुद्देश्यीय शिविरों के आयोजन से जनसमस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित होगा। इससे न केवल कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण को योजनाओं का सीधा लाभ भी मिल सकेगा।मुख्यमंत्री मंगलवार को न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में बतौर मुख्य सेवक उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।शिविर के दौरान पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) जैनोली के…

आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

काशीपुर। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ब्लॉक कमेटी की बैठक में आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठी। राजकीय चिकित्सालय परिसर में हुई बैठक में यूनियन की राज्य उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा यूनियन 2011 से आशा वर्कर्स के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। यूनियन की प्रमुख मांग है कि आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, जोकि वैध व सही मांग है। आशा वर्कर्स स्वास्थय विभाग के हर छोटे-बड़े काम करती हैं। हर नया फील्ड वर्क व सर्वे आशाओं को ही सरकार द्वारा…

भाजपा नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी के निवास पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

काशीपुर। देहरादून से कार द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने आज जसपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी के बैलजुड़ी स्थित निवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालव से खैर मक़दम किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वक्फ एमेनवेंट एक्ट 2025 लेकर आयी है उसके तहत अभी उम्मीद पोर्टल के उपर तमाम प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन कराये जा रहे…

विधायक त्रिलोक सिंह सीमा ने किया एक सड़क का शिलान्यास

काशीपुर। भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज क्षेत्र की 01 सड़क का शिलान्यास किया। श्री चीमा ने बताया कि ग्राम भगवन्तपुर की पर्वतीय कॉलोनी में महीपाल पटवाल के मकान से ठाकुर सिंह के मकान तक 225 मीटर खड़ंजा निर्माण है। विधायक श्री चीमा ने बताया कि इन मार्गो का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जायेगा। क्षेत्र के विकास हेतु जैसे जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमन्द व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का भरसक प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन…

उत्तराखंड राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ कुमायूं मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में राजकीय माध्यमिक शिक्षक संगठन कुमायूं मंडल के द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुद्रपुर भाजपा विधायक शिव अरोरा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नगर निगम महापौर दीपक बाली समेत प्रांतीय संगठन पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी मंचासीन पदाधिकारियों का बैज अलंकरण कर फूल मालाओं से पदाधिकारियों ने स्वागत किया। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह चौहान तथा प्रदेश महामंत्री…

प्री-एसआईआर एक्टिविटीज के तहत बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर मैपिंग का कार्य चरम पर

काशीपुर। वर्तमान में प्री-एसआईआर एक्टिविटीज के तहत बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक मतदाता से समन्वय और संवाद स्थापित कर उन्हें सूची से जोड़ा जा रहा है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस चरण में वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट और वर्ष 2025 की वोटर लिस्ट के बीच मैपिंग की जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके लिए सुपरवाइजर, तहसीलदार और स्वयं प्रशासनिक अधिकारी लगातार बैठकें कर समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने…

सीएम धामी दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर, सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी सलामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिन के अल्मोड़ा दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होने की बात कही।दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जनता से भी संवाद करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर फीडबैक लेंगे। इसके…