काशीपुर। नौकरी से निकाले जाने से मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने जियो के मोबाइल टावर में आग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया।पता चला है कि प्रतापपुर चोकी के पीछे जियो कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। आज प्रातः करीब 7 बजे एक युवक ने मोबाइल टावर में आग लगा दी। आग लगने से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है आग लगाने वाला युवक पूर्व में टावर कंपनी में नौकरी करता था। कंपनी द्वारा युवक को नौकरी से निकालने के बाद से युवक मानसिक रूप से परेनौकरी से निकाले जाने से आहत एक युवक ने जियो के मोबाइल टावर में आग लगाईशान रहता था। आज प्रातः युवक द्वारा मोबाइल टावर में आग लगा दी गई। इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
