काशीपुर। परिवार की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात व हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी है। कविनगर निवासी सुदीप विश्नोई पुत्र ज्ञानप्रकाश विश्नोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 8 मई की सुबह परिवार के साथ अपने मौसेरे भाई की शादी में सम्मिलित होने के लिए मुरादाबाद गया था। जब वह आज सुबह घर वापस पहुंचा तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था तथा उसकी माता के कमरे की अलमारियां टूटी हुयी थीं। अज्ञात चोर अलमारी में रखे करीब पांच से सात लाख के सोने व चांदी के जेवरात व 30 हजार की नकदी चोरी कर ले गये हैं। बताया कि एक चोर रात्रि करीब 2-50 बजे घर में घुसा बताया कि चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हैं। वहीं पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की है। यहां बतादें कि करीब एक सप्ताह पूर्व साकेत नगर निवासी वीरेंद्र चौहान के घर से भी अज्ञात चोरों ने लाखो के आभूषणों व नगदी चोरी कर ली थी जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। वीरेंद्र चौहान का परिवार भी अपना घर बंद कर केदारनाथ की यात्रा पर गया था।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
