पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन न देने पर पार्षदों में आक्रोश, एमएसडब्ल्यूएम कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

काशीपुर। एमएसडब्ल्यूएम कंपनी द्वारा नगर निगम के पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) को दीपावली के अवसर पर वेतन एवं बोनस का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर नगर निगम के पार्षदों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। इस मामले में पार्षदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और महापौर दीपक बाली द्वारा कंपनी का ठेका निरस्त करने की कार्रवाई शुरू किए जाने का एक स्वर में समर्थन किया। पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि पर्यावरण मित्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई 13 महत्वपूर्ण घोषणाओं का महापौर ने किया स्वागत

काशीपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर प्रदेश युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई 13 महत्वपूर्ण घोषणाओं का स्वागत करते हुए काशीपुर के महापौर एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए की गई घोषणाएं जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। विशेष रूप से राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट…

महापौर का सख्त फैसला कूड़ा निस्तारण कंपनी एमएसएमडब्ल्यू का ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू

काशीपुर। ठेकेदार कंपनी की लापरवाही के चलते पर्यावरण मित्रों द्वारा दिवाली के दिन शहर में कूड़ा फैलाकर किए गए विरोध प्रदर्शन के मामले में महापौर दीपक बाली ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। पर्यावरण मित्रों को समय पर वेतन न मिलने के मामले में जिम्मेदार मानी जा रही कूड़ा निस्तारण कंपनी एमएसएमडब्ल्यू का ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और साथ ही नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण व्यवस्था के लिए नई निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं। महापौर के इस फैसले को शहर…

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए विशेष शिविर आयोजित

काशीपुर। मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक), पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5-0 के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन स्थित स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में करीब तीन दर्जन पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में इज्जतनगर से पहुंचे मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक सीपी वर्मा ने व्यवस्थाओं को सुगम बनाया। उन्होंने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनने से पेंशनरों को…

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कीं 13 बड़ी घोषणाएं, महिला कल्याण से लेकर किसान, युवा और बुजुर्गों के हितों पर दिया जोर

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का नाम लिए बिना उसके कार्यकाल और राजनीतिक दृष्टिकोण पर भी निशाना साधा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह देहरादून स्थित शहीद स्मारक…

दीपावली मनाने दोस्तों के साथ गया 10वीं का छात्र, साथियों ने पीट-पीटकर की हत्या, दून अस्पताल की मोर्चरी में शव छोड़कर फरार हुए आरोपी

देहरादून। राजधानी देहरादून में हत्या की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। दीपावली के त्योहार के बीच बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक और व्यक्ति की हत्या की सूचना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, एक अन्य सनसनीखेज घटना में दोस्तों के साथ दीपावली मनाने गए 15 वर्षीय दसवीं के छात्र अर्श अंसारी की उसके ही साथियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी छात्र के शव को दून अस्पताल की मोर्चरी…

दीपावली मनाने पति रोहनप्रीत के साथ ऋषिकेश पहुंचीं बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़, परिवार संग बिताए सुकून के पल

ऋषिकेश। बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ दीपावली का पर्व मनाने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गंगानगर स्थित अपने आवास पर परिजनों के साथ हर्षोल्लास से दीपावली का त्योहार मनाया और परिवार के बीच खुशियों के पल बिताए। नेहा के ऋषिकेश आगमन की जानकारी शुरुआत में गोपनीय रखी गई थी, लेकिन नौ नवंबर की शाम सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रशंसकों को उनके तीर्थनगरी में मौजूद होने की जानकारी मिली। काफी समय बाद नेहा के ऋषिकेश पहुंचने से उनके…

नए उत्तराखंड में पर्यटन, उद्योग और आर्थिक विकास को मिल रही नई पहचान, हर वर्ग के कल्याण पर सरकार का जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विकास और बदलती आर्थिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा है कि राज्य आज एक प्रमुख पर्यटन स्थल, उद्योगों के अनुकूल प्रदेश और तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि उत्तराखंड में विकास की प्रक्रिया को गति देने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और प्रगति को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए उत्तराखंड की परिकल्पना केवल आर्थिक विकास तक…

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

देहरादून। गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में गौ माता की विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में इस पर्व का विशेष स्थान है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, पर्यावरण के संरक्षण तथा सभी जीवों…