देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए राज्य की विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि कुछ वर्ष पूर्व बाबा केदारनाथ के चरणों में उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा और आज प्रदेशवासियों का परिश्रम, समर्पण एवं संकल्प इस विश्वास को साकार कर रहा है। प्रधानमंत्री…
