सेकंड सैटरडे पर मसूरी जाम से बेहाल, चार किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार में घंटों फंसे लोग

मसूरी। सेकंड सैटरडे की छुट्टी के चलते शनिवार को पर्यटन नगरी मसूरी भारी यातायात जाम से जूझती नजर आई। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुआ जाम पूरे दिन शहर के विभिन्न हिस्सों में बना रहा, जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि किंगक्रेग से गांधी चौक होते हुए जीरो प्वाइंट तक करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहन घंटों तक रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे।माल रोड और आसपास के प्रमुख मार्गों पर भी यातायात का…

सीएम धामी ने ₹1096 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पुल निर्माण से लेकर महाकुंभ 2027 की तैयारियों तक कई बड़े फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी देते हुए कुल 1096 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। सरकार के इन फैसलों में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शहरी निकायों को वित्तीय सहायता, पंचायतों के विकास, शिक्षकों के वेतन भुगतान और महाकुंभ 2027 की तैयारियों जैसे कई बड़े विषय शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द…

महापौर दीपक बाली ने गढ़ी नेगी में किया 8 सडकों का शिलान्यास: हजारों लोगों की भीड़ ने उन्हें लड्डुओं से तोला

काशीपुर। इसे कहते हैं काम की राजनीति से जनता के दिलों पर छा जाना। कुछ ऐसा ही शानदार नजारा देखने को मिला गढ़ी नेगी नगर पंचायत में। मौका था सांसद अजय भट्ट जी के प्रयासों से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गढ़ी नेगी नगर पंचायत को दिए गए पैसे से होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास और पेंशन स्वीकृति के पत्र बांटने का। जनता की भारी मांग पर वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन बाढला द्वारा महापौर दीपक बाली को गढ़ी नेगी में इन विकास कार्यों के शिलान्यास हेतु…