काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने एवं दोषियों को सख्त सजा दिलाए जाने के लिए विशाल धरना_ प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित हो विशाल धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और भाजपा के उत्तराखड प्रभारी दुष्यंत गौतम और विधायक रेणु बिष्ट…
Day: January 3, 2026
रोडवेज डिपो के सीनियर फोरमैन को सर्वाधिक डीजल औसत निकालने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
काशीपुर। रोडवेज डिपो के सीनियर फोरमैन को सर्वाधिक डीजल औसत निकालने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सम्मानित किया। डिपो पहुंचने पर केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें सम्मानित किया। काशीपुर रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि प्रदेश में 5-20 की औसत से डीजल खर्च करने का लक्ष्य दिया गया है। काशीपुर डिपो ने इस लक्ष्य के अनुसार 5-32 का औसत दिया है। इस प्रकार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डिपो के सीनियर फोरमैन मो- यामीन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
नगर निगम में महापौर और नगर आयुक्त ने आयोजित बैठक में यूजर चार्ज कलेक्शन की समीक्षा की
काशीपुर। महापौर दीपक बाली और मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने आज यहां नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में यूजर चार्ज कलेक्शन की समीक्षा की और नगर की जनता का आहवान किया कि वह शहर की बेहतरीन सफाई व्यवस्था के लिए यूजर चार्ज समय पर जमा करें। महापौर ने कहा कि आने वाले दो माह में शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसी व्यवस्थाएं की जाएगी जो इंदौर और भोपाल में भी नहीं है।बैठक में कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा द्वारा सुझाव रखे गए की यूजर…
500 मीटर लंबी सड़क की स्वीकृति होने पर ग्राम वासियों ने जताया विधायक का आभार
काशीपुर। काशीपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलरिया में ‘राज्य योजना’ के अंतर्गत 63-33 लाख की लागत से बनने वाली 500 मीटर लंबी सड़क की स्वीकृति प्राप्त होने पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा आभार रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। यह सड़क न केवल हमारे गांव की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि आने-जाने में होने वाली असुविधाओं को भी दूर करेगी। इस सौगात के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज एवं क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर…
उदयराज कालेज के एनएसएस शाखा के चल रहे शिविर के दूसरे दिन आयोजित काव्य गोष्ठी का श्रोताओं ने उठाया आंनद
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज की राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय में एनएस एस शाखा इकाई के तत्वावधान में चल रहे शिविर के दूसरे दिन आयोजित काव्य गोष्ठी का स्वयं सेवकों समेत श्रोताओं ने वीर, हास्य तथा व्यंग्यात्मक कविताओं का श्रवण कर आंनद उठाया। इससे पूर्व काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू तथा उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया । काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवियत्री प्राची तिवारी ने मां शारदे की पंक्तियों के साथ किया। काव्य गोष्ठी के…
नए साल पर सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 101 चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त
देहरादून। नव वर्ष के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने 30 दिसंबर से एक जनवरी तक प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 101 चालकों को पकड़ा गया, जिनके ड्राइविंग लाइसेंस अब निरस्त किए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक 49 मामले हरिद्वार जिले से सामने आए हैं।नए साल पर होने वाले आयोजनों और बढ़ती आवाजाही को देखते हुए विभाग ने सुरक्षित यातायात को प्राथमिकता दी थी। अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब के नशे में वाहन चलाने से होने वाली…
प्रदेश की अदालतों में बदलेगा कामकाज का तरीका, अब फाइलों की जगह डिजिटल रिकॉर्ड देख सकेंगे वादी-अधिवक्ता
प्रदेश के न्यायालयों में जल्द ही केस की मोटी-मोटी फाइलें अतीत की बात हो जाएंगी। आने वाले समय में न्यायालयों में कागजी फाइलों की जगह डिजिटल फाइलें देखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है और प्रदेशभर के न्यायालय परिसरों में कुल 22 कियोस्क मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिनके माध्यम से न्यायिक अभिलेखों का ई-निरीक्षण किया जा सकेगा।वर्तमान व्यवस्था में न्यायालयों में केस से जुड़ी फाइलों को देखना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। हर तारीख पर रिकॉर्ड रूम से…
तराई-भाबर में शीतलहर का कहर, घना कोहरा और गिरा पारा, पहाड़ों में बढ़ी ठिठुरन
तराई-भाबर क्षेत्र में साल की शुरुआत भले ही थोड़ी राहत के साथ हुई हो, लेकिन शीतलहर ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई, जिससे दृश्यता काफी कम रही। दिन के समय धूप जरूर निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल सकी। ठिठुरन भरे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन के अधिकतम तापमान में करीब 4.5 डिग्री सेल्सियस…
