काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने एवं दोषियों को सख्त सजा दिलाए जाने के लिए विशाल धरना_ प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित हो विशाल धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और भाजपा के उत्तराखड प्रभारी दुष्यंत गौतम और विधायक रेणु बिष्ट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही भाजपा सरकार को अपराधियों को संरक्षण देने बाली सरकार बताया। विशाल प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में उत्तराखड में बेटियां सुरक्षित नहीं है। रक्षक ही भक्षक बनकर बहन बेटियों की इज्जत से खेल रहे हैं। कांग्रेस इसको सहन नहीं करेगी और दोषियों को सजा दिलाने तक कांग्रेस का संघर्ष सड़कों पर जारी रहेगा, वही महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा की बेटी पढ़ाओ_ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार आज उत्तराखड की बेटियों की आबरू से खेल रही है,अपराधी सरकार के संरक्षण मौज उड़ा रहे हैं, अंधेर नगरी_चौपट राजा उत्तराखड की कहानी है। आहूत विशाल धरना प्रदर्शन का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने करते हुए सरकार पर चोरी और सीना जौरी का आरोप लगाया। लंबे समय के बाद कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर लगा कि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में 2027 के लिए एक्टिव मोड पर आती दिखाई दे रही है। विशाल धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट मनोज जोशी, महेन्द्र बेदी, शिवम शर्मा, अब्दुल कादिर, राकेश यादव, ब्रह्मापाल, उमेश जोशी, संजय चतुर्वेदी, तौकीर अंसारी, सरफराज, गौरव चौधरी, सुरेंद्र सागर, वसीम, शीतल, मंसूर अली मंसूरी, डॉ- करण सिंह पाल, अमित गांधी, संजीव कुमार शर्मा, सारिम सैफी, रियासत प्रधान, एडवोकेट शुभम उपाध्याय, कुलदीप सिंह ऐरी, कृष्ण कुमार, सुखप्रीत सिंह, अनीस अंसारी, मोहम्मद आरिफ सैफी, असलम एडवोकेट, अजीता शर्मा, तनुजा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, इदरीश अंसारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, रोशनी बेगम, अजीज कुरैशी, राकेश भगत, सरित चतुर्वेदी, टीका सिंह सैनी, सोनू नामधारी, अब्दुल समद, जफर मुन्ना, मोहम्मद उस्मान, मतलूब हुसैन, सुशील भटनागर, इंदर सेठी, अशोक नेहरू व डॉ- रमेश कश्यप समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
