श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर काशीपुर में निकाला विशाल नगर कीर्तन

काशीपुर। श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर काशीपुर में आज विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरू गोविन्द सिंह जी के पावन नाम की जबर्दस्त धूम रही। महिलाओं ने कीर्तन किया। फूलों से सजी पालकी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। भारी संख्या में क्षेत्रीय जनमानस, राजनीतिक जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पावन पालकी के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज इलाकावासी सिख समाज के लोग मौहल्ला पक्काकोट स्थित गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब (बड़ा गुरूद्वारा) में एकत्रित हुए। यहां से गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब प्रमुख बाबा सुरेन्द्र सिंह दिल्ली वालों की अगुवाई में विशाल एवं भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। भव्यता पूर्वक निकाले गये नगर कीर्तन में सबसे आगे युवा निशान साहिब को लेकर चल रहे थे। उनके पीछे तमाम संगत गुरवाणी का उद्घोष करती चल रही थी। काली मंदिर रोड से गंगे बाबा मंदिर चौक, किला तिराहा, मुख्य बाजार, एमपी चौक, चीमा चौराहा से होते रामनगर रोड पर सरकारी अस्पताल के बराबर वाली सड़क से उदयराज फील्ड व नागनाथ मंदिर तिराहा होकर नगर कीर्तन पुनः गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचा। काशीपुर ट्रक यूनियन, गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा, उत्तरांचल पंजाबी महासभा समेत क्षेत्र की अन्य कई संस्थाओं ने रास्ते में विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया।

श्रद्धालुओं ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पावन पालकी के दर्शन किये। एमपी चौक पर सरोपा भेंट कर प्रबुद्धजनों का स्वागत किया गया। सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नगर कीर्तन में महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दिलप्रीत सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह चण्डोक, श्रीमती सुरुचि सक्सेना, भूपेन्द्र सिंह सेठी, चरनजीत सिंह आनन्द, जगजीत सिंह आनंद, सतपाल सिंह आनंद, मनीष खरबंदा, अमरीक सिंह सेठी, जसपाल सिंह चड्डा, गुरविंदर सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह कोहली, मंगल सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह गामा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह, अर्पित मेहरोत्रा, अमरजीत सिंह, सतविन्दर सिंह, सतपाल आनंद, सुखविन्दर सिंह, सुखप्रीत सिंह चड्डा, जगमोहन सिंह बंटी, सतपाल सिंह जत्थेदार, सिंकू सेठी, रमनप्रीत चड्डा, गुरबख्श सिंह बग्गा, जगजीत सिंह हैप्पी, सोनू, जसपाल सिंह जस्सी, रनजीत छाबड़ा, हरप्रीत सिंह चड्डा, रणजीत छाबड़ा, लक्की चड्डा, हरजीत सिंह, राजू सेठी, जितेन्द्र जीतू, कंवलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, हरप्रीत सिंह सेठी, मुकेश पाहवा, अरविंदर सिंह आनन्द, जसवीर सिंह कोहली, जितेन्द्र छाबड़ा, प्रवीन सेठी, संयोग चावला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment