देहरादून। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में लंबे समय से रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद सहित तीन सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्मिक विभाग की ओर से अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 22 जनवरी 2026 की शाम छह बजे तक अपने आवेदन भेज सकते हैं।कार्मिक विभाग के सचिव शैलेश बगोली ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। आवेदन निर्धारित शैक्षिक एवं अनुभव संबंधी प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ डाक के माध्यम से कार्मिक…
Day: January 7, 2026
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून दौरे पर
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा 8 जनवरी को देहरादून पहुंचेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस भवन में पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगी।बैठक में प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और आंदोलनों की रूपरेखा भी इसी बैठक में तय की जाएगी।कांग्रेस नेतृत्व के इस…
अंकिता भंडारी मामले में न्याय पर सरकार अडिग, सीएम धामी से मिले पीड़ित माता-पिता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण से जुड़ी अपनी भावनाएं, पीड़ा और अपेक्षाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने पूरे संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अंकिता भंडारी मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग देने और उनकी मांगों पर…
कांग्रेस को अंकिता भंडारी के न्याय से कोई वास्ता नहीं, बल्कि वह अपनी राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है- डॉ यूनुस चौधरी
जसपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को अंकिता भंडारी के न्याय से कोई वास्ता नहीं, बल्कि वह अपनी राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। इसीलिए अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील मुद्दे को वह राजनीतिक हथियार बना रही है। डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि धामी सरकार ने मजबूत पैरवी कर इस हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलायी। विपक्ष को इसमें कुछ चूक लगती है तो वह न्यायालय को तथ्यों से अवगत करा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक सुनियोजित रणनीति के तहत भाजपा…
अंकिता भंडारी केस में भाजपा द्वारा कांग्रेस का बार-बार पुतला फूंकना भाजपा की खीज बताता है- अलका
काशीपुर : अंकिता भंडारी केस में भाजपा द्वारा कांग्रेस का बार-बार पुतला फूंकना भाजपा की खीज बताता है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा सच को दबा नहीं सकती। सरकार के शब्दों में न्याय की जगह जवाबदेही से बचने का नजरिया दिखाई देता है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा के नेताओं के द्वारा अंकिता भंडारी हत्या की सीबीआई जांच की मांग करने पर मानहानि का मुकदमा दिल्ली में दर्ज करने की धमकी दी जा रही है, यह मुकदमा जन…
बच्चा मोबाइल छोड़कर मंदिर चला जाए तो समझो संस्कार जीत गए: उर्वशी बाली
काशीपुर। उर्वशी दत्त बाली ने हिंदू वाहिनी संगठन के साथ नववर्ष 2026 की शुरुआत सनातन एकता के संकल्प के साथ की। संकल्प लिया गया कि सनातनी परिवारों और उनके बच्चों के साथ हर मंगलवार को किसी न किसी मंदिर के सामने एकत्र होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संकल्प से जुड़ते हुए अपने नाम दर्ज कराए और संकल्प लिया कि “अगला मंगलवार हमारा है, हमारा है की होड सी लग गई ।”सभी भक्तजनों से आह्वान किया गया कि वे अगले मंगलवार…
जलस्रोतों के पुनर्जीवन को सरकार का बड़ा कदम, पौड़ी-नैनीताल में नदी संरक्षण और भूजल रिचार्ज कार्यों के लिए 5.19 करोड़ स्वीकृत
देहरादून। प्राकृतिक जलस्रोतों और वर्षा आधारित नदियों के पुनर्जीवन को लेकर राज्य सरकार ने गंभीर पहल की है। स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन प्राधिकरण (सारा) के तहत पौड़ी जिले की दो और नैनीताल जिले की एक नदी की सहायक नदियों व जलसमेट क्षेत्रों में जल संरक्षण और भूजल रिचार्ज से जुड़े कार्यों के लिए शासन ने 5.19 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर क्षेत्रों में भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से रिचार्ज शाफ्ट से जुड़े कार्य भी कराए जाएंगे।पौड़ी जिले में पश्चिमी नयार नदी…
अंकिता भंडारी मामले पर सीएम धामी का स्पष्ट संदेश— हर जांच को तैयार सरकार, सबूत मिले तो कोई नहीं बचेगा
अंकिता भंडारी हत्या मामले से जुड़े एक ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार खुलकर सरकार का पक्ष रखा है। प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर की जांच कराने को तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं अंकिता के माता-पिता से बात करेंगे और न्याय को लेकर उनकी भावनाओं, अपेक्षाओं और मांगों के अनुसार ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो…
नाबालिग होने की पुष्टि पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 13 साल से जेल में बंद हत्या के दोषी की तत्काल रिहाई के आदेश
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत एक अहम और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने हत्या के एक मामले में पिछले 13 वर्षों से जेल में बंद कैदी को तत्काल रिहा करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अपराध के समय आरोपी नाबालिग था, ऐसे में उसे दी गई आजीवन कारावास की सजा कानूनन टिकाऊ नहीं है।मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ के समक्ष हुई। प्रकरण वर्ष 2003 का है, जब रुड़की क्षेत्र में हत्या और लूट…
काशीपुर को इंदौर और भोपाल की तर्ज पर साफ और सुंदर बनाया जाएगा- महापौर
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि अब वह समय दूर नहीं जब काशीपुर को साफ स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए, लिए गए संकल्प को काशीपुर की देवतुल्य जनता के साथ मिलकर नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ेगी और काशीपुर को इंदौर और भोपाल की तर्ज पर साफ और सुंदर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी जी की स्वच्छता के प्रति चलाई जा रही मुहिम में काशीपुर के जन-जन को जोड़ा जाएगा और स्वच्छता साथी बनाकर शहर में व्याप्त गंदगी…
