देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण से जुड़ी अपनी भावनाएं, पीड़ा और अपेक्षाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने पूरे संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अंकिता भंडारी मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग देने और उनकी मांगों पर…
Day: January 8, 2026
बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के लिए सीबीएसई की मुफ्त काउंसलिंग सेवा शुरू
देहरादून। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने निश्शुल्क मनो–सामाजिक काउंसलिंग सेवा शुरू की है। यह सेवा एक जून तक जारी रहेगी, जिसका लाभ सीबीएसई सहित अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र और उनके अभिभावक भी उठा सकते हैं।सीबीएसई ने बताया कि परीक्षा के दौरान बढ़ते तनाव, घबराहट और मानसिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। बोर्ड ने अभिभावकों से भी अपील की है कि…
वायरल ऑडियो के बाद अंकिता हत्याकांड पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा हमला
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता हत्याकांड से जुड़े पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के नए वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद विपक्ष पर कड़ा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ऑडियो क्लिप्स से कई सच्चाइयां उजागर हुई हैं और विपक्ष को इस पूरे मामले में जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना तथ्यों के लगाए गए आरोप न केवल भ्रामक हैं, बल्कि समाज को गुमराह करने वाले भी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता हत्याकांड अत्यंत संवेदनशील मामला…
बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 12 जनवरी को
काशीपुर। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार, 12 जनवरी को दोपहर 1ः30 बजे उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश आलोक वर्मा के द्वारा शपथ दिलाकर किया जाएगा। काशीपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे व संचालन नवनिर्वाचित सचिव यशवंत चौहान ने किया। अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे ने कहा कि हमारी प्राथमिकता युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करना व बुजुर्ग अधिवक्ताओं के बारे में बार विचार करना है। नवनिर्वाचित सचिव यशवंत…
पुलिस ने चोरी की चार बाईको समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने चोरी की चार बाईकों समेत दो शातिर चारों को गिरफ्रतार करने में सफलता पाई है। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में एक के खिलाफ पांच जबकि दूसरे के खिलाफ 10 मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।बीती 16 नवंबर 2025 को कुंडेश्वरी चौराहा के पास व 5 जनवरी 2026 को उदयराज मैदान से बाईक चोरी की तहरीरी सूचना के आधार…
नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखड टीम का चयन
काशीपुर। 43वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखड टीम का चयन बाबा स्कॉलर्स अकादमी के खेल मैदान में किया गया जिसमें प्रदेश की 30 महिलाओं एवं 42 पुरुषों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। इस चयन प्रक्रिया में पुरुष वर्ग में तन्मय, दिवाग, अमन बिष्ट, अमन गोसाई, शिवांग, वैभव, यश, अंकुश, शिवम, जयवीर, आदिल, रजत, कर्णिक, ललित, अमित एवं महिला वर्ग में गोरी डंगवाल श्रेया रिखारी, श्रेया रावत, अंशी, अलीशा खान, मधु, समृद्धि, दृष्टि रावत, तेजस्वी केड़ा, अवंतिका, सुजाता, संस्कृति, शिवानी देवरानी आदि का चयन किया गया। टीम कोच…
