काशीपुर। पुलिस ने चोरी की चार बाईकों समेत दो शातिर चारों को गिरफ्रतार करने में सफलता पाई है। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में एक के खिलाफ पांच जबकि दूसरे के खिलाफ 10 मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।बीती 16 नवंबर 2025 को कुंडेश्वरी चौराहा के पास व 5 जनवरी 2026 को उदयराज मैदान से बाईक चोरी की तहरीरी सूचना के आधार पर चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर गठित पुलिस टीम ने अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर उसके आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की सुरागरसी एव पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज नौगजा मजार के पास दो संदिग्धों को बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल के साथ पकड़ते हुए चैसिस नंबर मिलान करने पर उक्त बाईक उदयराज मैदान से चोरी की निकली। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मलखान सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी कुमाऊ कालोनी कचनाल गाजी व दूसरे ने बलदेव सिंह उर्फ बिरजू पुत्र भजन सिंह निवासी रम्पुरा रामनगर रोड बताया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर नौगजा मजार के पास झाड़ियों में छुपाई गई तीन अन्य बाइके बरामद की। आरोपियों ने पूछताछ में आईटीआई क्षेत्र से उक्त दोनों बाईकें चोरी करने की बात कबुल की। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों में बिरजू के खिलाफ काशीपुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमें जबकि मलखान के खिलाफ 10 मुकदमें दर्ज है। उन्होंने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधाी है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के अलावा एसएसआई नवीन बुधानी, कटोराताल चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी, एसआई गिरीश चंद्र व कंचन पडलिया (विवेचक), कांस्टेबल प्रेम सिंह कनवाल, गिरीश मठपाल, ईश्वर सिंह अधिकारी शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
