वायरल ऑडियो के बाद अंकिता हत्याकांड पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा हमला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता हत्याकांड से जुड़े पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के नए वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद विपक्ष पर कड़ा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ऑडियो क्लिप्स से कई सच्चाइयां उजागर हुई हैं और विपक्ष को इस पूरे मामले में जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना तथ्यों के लगाए गए आरोप न केवल भ्रामक हैं, बल्कि समाज को गुमराह करने वाले भी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता हत्याकांड अत्यंत संवेदनशील मामला है और इस पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और इस तरह के मामलों में संयमित व तथ्यात्मक बयान दें। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता शुरू से ही निष्पक्ष जांच, दोषियों को सख्त सजा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना रही है।सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने मामले में किसी भी दबाव या भेदभाव के बिना कानून के अनुसार कार्रवाई की है। जांच एजेंसियों को पूरी स्वतंत्रता दी गई और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि झूठे आरोपों और अफवाहों से न केवल जांच प्रक्रिया को नुकसान पहुंचता है, बल्कि जनता का भरोसा भी कमजोर होता है।मुख्यमंत्री ने विपक्ष से अपील की कि वह इस मामले में राजनीतिक लाभ लेने के बजाय न्याय प्रक्रिया पर भरोसा रखे और जिम्मेदार आचरण करे। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment