दिल्ली के आनंद विहार रेलवे ट्रैक पर हल्द्वानी के युवक व उसके दोस्त के शव मिले, पत्नी से विवाद का मामला

हल्द्वानी। पत्नी से चल रहे विवाद से जुड़े कोर्ट मामले की पेशी के लिए दिल्ली गए हल्द्वानी निवासी युवक और उसके दोस्त के शव दिल्ली के आनंद विहार रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। पांच जनवरी को युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि छह जनवरी को उसी स्थान से करीब 200 मीटर दूर उसके दोस्त का शव बरामद हुआ।जानकारी के अनुसार, वैलेजली लॉज गली नंबर-2, शिव मंदिर क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय रवि गुप्ता एक फाइनेंशियल कंपनी में कार्यरत था। उसका दिल्ली के मंडावली क्षेत्र निवासी पत्नी…

उत्तरकाशी में अंगीठी के धुएं से मजदूर की मौत, एक की हालत स्थिर

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के चामकोट गांव में अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, डुंडा क्षेत्र के बीरपुर निवासी प्रमोद जोशी (36) पुत्र नत्थी प्रसाद जोशी और सुरेश चंद्र (50) पुत्र बिंदी लाल चामकोट गांव के एक निजी भवन में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे।…

अंकिता भंडारी के नाम पर होगा पौड़ी का सरकारी नर्सिंग कॉलेज, सीएम धामी का निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी जनपद स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम अब ‘स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज, डोभ (श्रीकोट), पौड़ी’ रखा गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दी।बताया गया कि मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिजनों द्वारा रखी गई…

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की संस्तुति, सीएम धामी का बड़ा फैसला

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुरू से ही कथित वीआईपी एंगल को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठती रही है। हाल ही में वायरल हुए ऑडियो–वीडियो प्रकरण के बाद यह मांग और तेज हो गई थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में…

आईजीएल कंपनी ने सैकड़ो जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए किए कंबल वितरित

काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर संस्थान हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने के लिए समर्पित रहा है। इसी क्रम में आईजीएल अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल व हेड मानव संसाधन- प्रशासन-लाईजनिंग राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) विक्रांत चौधरी के नेतृत्व में काशीपुर के दूरस्थ क्षेत्र साड़खेड़ा, बंगाली कलोनी, हेमपुर स्माइल, बरखेड़ी, जैतपुर घोसी, धोरी परसा इत्यादि ग्रामो में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में ठंड के प्रकोप से राहत देने लिए 550 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर लाभान्वित किया…

महिला व पुरुष वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप कराए जाने के विषय में की प्रेस

काशीपुर। उत्तराखड वेट लिफ्रिटंग के ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसका उद्देश्य आगामी 11 और 12 जनवरी को ओपन उत्तराखड महिला व पुरुष वेटलिफ्रिटंग चैंपियनशिप कराए जाने के विषय में था। यह चैंपियनशिप काशीपुर स्टेडियम में होनी प्रस्तावित हुई, जिसमें लगभग 125 महिला व पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग़ करेंगे, उनके रहने और खाने की उचित व्यवस्था की जाएगी। उत्तराखड वेटलिफ्रिटंग के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्रटर राजीव चौधरी ने बताया कि इसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे। इस प्रतियोगिता में आगामी फरवरी माह में आयोजित नेशनल…

केडीएफ प्रतिनिधि मंडल काशीपुर विकास के लिए मिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष से

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) का एक प्रतिनिधिमंडल काशीपुर के समग्र विकास के लिए जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन से मिला। इस दौरान केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को बताया कि द्रोणासागर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उसको 13 डेस्टिनेशन, 13 डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग की ओर से विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के प्रथम चरण का कार्य कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। द्रोणासागर के प्रथम चरण के स्थायी रखरखाव एवं संचालन…

नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया

काशीपुर। भारत सरकार व उत्तराखण्ड शहरी विकास निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार व महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, नगर निगम ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ की तैयारियों को गति देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर निगम काशीपुर द्वारा आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु वायु प्रदूषण जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विगत 05 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के अंतर्गत नगर…

बहुउद्देशीय शिविर में कई शिकायतों का निस्तारण किया मौके पर ही

काशीपुर। बहुउद्देशीय शिविर में 64 शिकायतों में से 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों को जानकारी दी गई।आज किसान इंका में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, राशन कार्ड, आधार कार्ड की शिकायतों को प्रमुखता से रखा। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। वहीं 168 स्थायी जाति, आय व दाखिल खारिज…