काशीपुर। बहुउद्देशीय शिविर में 64 शिकायतों में से 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों को जानकारी दी गई।आज किसान इंका में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, राशन कार्ड, आधार कार्ड की शिकायतों को प्रमुखता से रखा। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। वहीं 168 स्थायी जाति, आय व दाखिल खारिज पत्रवलियों का भी निस्तारण किया गया। वहीं एक हजार से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभांवित किया गया। श्रम विभाग ने श्रमिक कार्ड बनाने के साथ टूल किट का वितरण किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, कुंडेश्वरी ग्राम प्रधान पायल चौधरी, राजेश कुमार, शिवलालपुर ग्राम प्रधान शौर्य दत्त लखेड़ा, सुशील कुमार, सृष्टि बंसल, तरसेम सिंह, बीडीओ कमल किशोर पांडे, धर्म पाल, अमित मनचंदा आदि मौजूद थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
