काशीपुर। भारत सरकार व उत्तराखण्ड शहरी विकास निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार व महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, नगर निगम ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ की तैयारियों को गति देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर निगम काशीपुर द्वारा आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु वायु प्रदूषण जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विगत 05 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम का प्राथमिक लक्ष्य वायु प्रदूषण के गंभीर दुष्प्रभावों से जनता को अवगत कराना और ‘ओपन बर्निंग’ खुला में कचरा जलाना) पर प्रभावी रोक लगाना है। अभियान के चौथे दिन नगर निगम की टीम ने विशेष रूप से फूड एवं स्ट्रीट वेंडरों पर ध्यान केंद्रित किया। कार्यक्रम के दौरान निम्नलििऽत मुख्य कार्य किए गए। जिसमें वेंडरों को डस्टबिन के अनिवार्य प्रयोग और गीले व सुखे कूड़े को अलग-अलग़ करने की तकनीक समझाई गई। सभी उपस्थित वेंडरों को स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि खुले में कूड़ा जलाना पर्यावरण के लिए घातक है। यदि कोई व्यक्ति कूड़ा जलाते हुए पकड़ा गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में नगर निगम के स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, निगम कर्मचारी, और ‘भाषासूत्र’ कंपनी से आरजू पाल व पीएमयू की टीम सक्रिय रही। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की, जिनमें गौरा गिरीशा से रेनू नौटियाल, कुलंद से कमलेश, श्रद्धा से मधु, हुनर से फरीदा, संस्कार से मीनाक्षी, सक्षम से ज्योति और नई दृष्टि से सुनीता शामिल रहीं। वहीं नगर निगम काशीपुर समस्त नगरवासियों से अपील करता है कि इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कचरा न जलाएं, कूड़े का सही निस्तारण करें और एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्रदूषण-मुक्त काशीपुर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
