काशीपुर। उत्तराखड वेट लिफ्रिटंग के ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसका उद्देश्य आगामी 11 और 12 जनवरी को ओपन उत्तराखड महिला व पुरुष वेटलिफ्रिटंग चैंपियनशिप कराए जाने के विषय में था। यह चैंपियनशिप काशीपुर स्टेडियम में होनी प्रस्तावित हुई, जिसमें लगभग 125 महिला व पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग़ करेंगे, उनके रहने और खाने की उचित व्यवस्था की जाएगी। उत्तराखड वेटलिफ्रिटंग के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्रटर राजीव चौधरी ने बताया कि इसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे। इस प्रतियोगिता में आगामी फरवरी माह में आयोजित नेशनल वेटलिफ्रिटंग चैंपियनशिप के लिए भी सिलेक्शन किया जाएगा। इसमें चुनी हुई टीम ही नेशनल के लिए प्रतिभाग करेगी। बैठक में उत्तराखड वेट लिफ्रिटंग के पदाधिकारी नरेंद्र सिंह, विनीत सिंघल, मदन ठाकुर, हरीश त्रिपाठी, राजू चौधरी, शेर जंग धारीवाल, हरजिंदर सिंह, राजेश चौधरी, परमजीत सिंह, शिव तेज सिंह, वरुण चौधरी, राजीव मल्होत्रा, स्वप्निल सिंह, प्रदीप यादव, वेटलिफ्रिटंग कोच मेघा चंद, बिट्टू राजपूत आदि ने इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
