अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की संस्तुति, सीएम धामी का बड़ा फैसला

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुरू से ही कथित वीआईपी एंगल को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठती रही है। हाल ही में वायरल हुए ऑडियो–वीडियो प्रकरण के बाद यह मांग और तेज हो गई थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने पूरे मामले की गहन जांच करते हुए सभी पहलुओं को खंगाला।सीएम ने बताया कि प्रकरण से जुड़े सभी अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया और राज्य सरकार की ओर से न्यायालय में प्रभावी और सशक्त पैरवी सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी वर्तमान में सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शुरू से ही पीड़िता को न्याय दिलाना रही है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की भावनाओं और हालिया घटनाक्रम को देखते हुए अब सीबीआई जांच की संस्तुति की गई है, ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच हो सके और किसी भी स्तर पर संदेह की गुंजाइश न रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment