उत्तरकाशी में अंगीठी के धुएं से मजदूर की मौत, एक की हालत स्थिर

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के चामकोट गांव में अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, डुंडा क्षेत्र के बीरपुर निवासी प्रमोद जोशी (36) पुत्र नत्थी प्रसाद जोशी और सुरेश चंद्र (50) पुत्र बिंदी लाल चामकोट गांव के एक निजी भवन में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे। ठंड से बचाव के लिए दोनों कमरे में अंगीठी का उपयोग कर रहे थे।बताया गया कि गुरुवार रात काम समाप्त करने के बाद दोनों ने अंगीठी जलाई और कमरे के दरवाजे व खिड़कियां बंद कर सो गए। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसी भवन में बिजली फिटिंग का कार्य कर रहे हरीश भट्ट वहां पहुंचे, लेकिन दोनों श्रमिकों के काम पर न आने से उन्हें संदेह हुआ। दरवाजा बंद मिलने और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, जहां दोनों श्रमिक बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्रमोद जोशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरेश चंद्र को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।घटना के बाद मृतक के स्वजन और गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment