मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर का मेला प्रशासन की ओर से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा

काशीपुर। पौराणिक नगरी काशीपुर के ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर का मेला प्रशासन की ओर से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण किया और इस संबंध में मंदिर के मुख्य पंडा और क्षेत्र के पार्षद के साथ सौंदर्यीकरण पर चर्चा की। पार्षद अनिल कुमार ने लगभग दो माह पूर्व चैती मेला परिसर सौंदर्यीकरण को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र एसडीएम को सौंपा था। इसमें मां बाल सुंदरी देवी मंदिर से मोटेश्वर महादेव मंदिर तक दोनों साइड सीसी रोड निर्माण, श्रद्धालुओं के बने टिनशेड को पक्का बनाने और उसकी लंबाई बढ़ाने, 5 से 10 हजार वर्गफीट में धर्मशाला, दो सार्वजनिक शौचालय, आठ हाईमास्ट लाइट, मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास पुलिया के चौड़ीकरण और ओवर हेडटैंक और देवी मंदिर के दोनों रास्तों व मोटेश्वर महादेव मंदिर रोड पर कुल चार छोटे द्वार बनाने के बिंदु रखे थे। जिलाधिकारी ने पत्र को संज्ञान में लेकर एसडीएम अभय प्रताप सिंह को स्थलीय निरीक्षण करने के बीते दिनों निर्देश दिए थे। आज एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला ने क्षेत्र के पटवारी गौरव चौहान, रोहित के अलावा पार्षद अनिल कुमार व मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री के साथ चौती मेला नक्शा के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment