भाजपा के ‘वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान’ की प्रदेश में आज से शुरुआत

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रव्यापी ‘वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान’ की उत्तराखंड में शनिवार से शुरुआत करने जा रही है। अभियान को लेकर आज प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि जनजागरण अभियान के प्रदेश स्तरीय समन्वय की जिम्मेदारी कुंदन परिहार को सौंपी गई है। उनके साथ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, दायित्वधारी भुवन विक्रम डबराल, देशराज कर्णवाल और प्रदेश सह संयोजक उमेश त्रिपाठी को अभियान के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।इस अभियान के तहत प्रदेशभर में सम्मेलन, घर-घर संपर्क अभियान, किसान पदयात्रा, ट्रैक्टर रैली और बैलगाड़ी रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का उद्देश्य इन माध्यमों से जन-जन तक अभियान का संदेश पहुंचाना है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment