घर के किचन में लगे गीजर में आग लगने से अफरातफरी का माहौल

काशीपुर। नगर के गिरीताल कॉलोनी में एक घर के किचन में लगे गीजर में आग लग गई। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर स्टेशन को गिरीताल स्थित विशाल अग्रवाल के आवासीय भवन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर एक यूनिट मौके पर पहुंची तो देखा कि उनके घर के किचन में लगे गीजर में आग लगी थी जिससे पूरे घर में धुआं फैल गया था। तत्काल फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से 01 होज फैलाकर पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। उक्त आग में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर यूनिट टीम में चालक पंकज सिंह, फायरमैन आकाश गैरोला व पंकज कुमार, महिला फायरमैन आरती, रजनी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment