फरीदाबाद में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप में राजीव चौधरी ने मारी बाजी

काशीपुर। फरीदाबाद में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप में 120 केजी भार वर्ग में राजीव चौधरी मिंटू ने 137-5 केजी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बतादें कि राजीव प्रदेश ओर देश के जाने माने पावर लिफ्रटर है और प्रेरणाश्रोत है। यह प्रतियोगिता 7 से 13 जनवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से 1800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेडल लाने पर सभी खेल संगठन और खिलाड़ियों ने और क्षेत्र वासियों ने राजीव चौधरी को बधाई दी है। सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर उन्हें एशिया फेंसिंग के अध्यक्ष राजीव मेहता, उत्तराखड ओलंपिक के अध्यक्ष महेश नेगी, उत्तराखड ओलंपिक के महासचिव डीके सिंह, कुमाऊं केरल अधिकारी नागेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, प्रमुख खेल सचिव अमित सिंह, पावरलिफ्रिटंग महासचिव फैयाज अहमद, मदन ठाकुर, हरीश त्रिपाठी, मेघा चंद, हंस शर्मा, योगेश जोशी, शिव तेज सिंह, हरजिंदर सिंह एवं उनके दोस्तों और परिवार के लोगों ने शुभकामनाएं दी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment