नैनीताल के धारी ब्लॉक में तेंदुए के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के धारी विकासखंड में रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब खुटियाखाल गांव में एक महिला की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र अपने घर के पास ही मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम हरकत में आ गई और मौके के लिए रवाना हो गई। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और स्थिति पर नजर रखने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। उनका कहना है कि पिछले काफी समय से इलाके में तेंदुए की सक्रियता बनी हुई थी और इसकी जानकारी कई बार वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।घटना की पुष्टि करते हुए धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि महिला पर तेंदुए के हमले और उसकी मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment