आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस, विदेशों में हिंदी के प्रचार का संकल्प

नई दिल्ली। आज विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस हर वर्ष 10 जनवरी को विदेशों में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसके उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस का मकसद कूटनीति, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना है।विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी, जब 10 जनवरी को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। तभी से हर साल इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय और भारत के विदेशी मिशन भी हर वर्ष इस अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि भाषा संस्कृति को जीवित रखती है और हिंदी के माध्यम से देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दुनिया तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय प्रवासी भारतीयों को हिंदी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।उन्होंने बताया कि भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) विश्वभर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान में 100 से अधिक देशों में लगभग 770 संस्थानों में हिंदी भाषा की शिक्षा दी जा रही है।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़ा गया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्वभर में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों को देखकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को हिंदी भाषा का सच्चा राजदूत बताते हुए कहा कि भारत की तेज़ी से हो रही प्रगति और वैश्विक प्रभाव के बढ़ने के कारण दुनिया भर में भारत और हिंदी के प्रति रुचि बढ़ रही है।कार्यक्रम में भारत में स्थित विभिन्न देशों के राजदूतों और राजनयिकों ने भी भाग लिया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment