सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप, आशा की कथित गलत जानकारी से मचा हंगामा

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में एक आशा कार्यकर्ता की ओर से दी गई कथित गलत जानकारी के चलते प्रसूता के परिजनों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का दावा है कि महिला ने लड़के को जन्म दिया था, लेकिन उन्हें लड़की सौंप दी गई। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी उठाई।मामला रुद्रपुर के रम्पुरा निवासी सर्वेश कुमार की पत्नी से जुड़ा है। परिजनों…

बार एसोसिएशन काशीपुर का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया

काशीपुर। उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति आलोक वर्मा द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे,सचिव यशवंत चौहान ,उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी ,कोषाध्यक्ष बी सी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा,पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता ,शुभम कुमार उपाध्याय ,कैलाश कुमार, प्रीति शर्मा ,केदार सिंह ,नरगिस, रणजीत सिंह विर्क को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आलोक वर्मा ने कहा की काशीपुर बार एक ऐतिहासिक बार है तथा बार और बेंच एक ही गाड़ी के दो…

रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक में कई प्रकार के लिए निर्णय

काशीपुर। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आज आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने, जबकि संचालन पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव एसएस सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, सचिव एसएस सिन्हा, ट्रेजरार राजीव पाल तथा सुरेश शर्मा ने उपस्थित सभी पेंशनर्स को नव वर्ष की बधाई देते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि 8वें वेतन आयोग का लाभ रेल कर्मचारियों के साथ ही 69 लाख पेंशनर्स को भी दिया जाए। 18 माह के बकाया एरियर के भुगतान,…

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की हो निष्पक्ष जांच-अलका पाल

काशीपुर। कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने को अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना बताया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित ठगी और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ा प्रतीत होता है। आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में किसान सुखवंत सिंह द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं, जिनमें जमीन के नाम पर लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई…

किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या की खबर से पूरा प्रदेश हिला, मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

काशीपुर। काशीपुर के ग्राम पेगा निवासी किसान सुखवन्त सिंह पुत्र तेजा सिंह की प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा उसकी 4 करोड रुपए की रकम हड़पने के मामले में पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने भी उसकी एक न सुनी जिसके चलते किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के होटल में अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली और मरने से पहले एक वीडियो वायरल भी की जिसमें पूरे प्रकरण की बात सामने आई जिसमें उसने प्रॉपर्टी डीलरो और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। यहां बता दें कि…