कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

काशीपुर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।कृषि मंत्री ने…

किसान सुखवंत सिंह प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने काशीपुर के किसान स्व- सुखवंत सिंह की मौत को संस्थागत हत्या करार देते हुए मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी काशीपुर के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसान सुखवंत सिंह की मौत महज पुलिसिया ज्यादती नहीं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र की विफलता और भ्रष्टाचार का परिणाम है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में पुलिस तंत्र पूरी तरह बेलगाम हो…

काशीपुर में दो दिनी राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न

काशीपुर। उत्तराखड वेटलिफ्रिटंग एसोसिएशन की दो दिनी राज्य स्तरीय वेटलिफ्रिटंग चैंपियनशिप संपन्न हो गई। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।आज स्टेडियम में दूसरे दिन महिला वर्ग यूथ 53 किग्रा में मोनिका पाल, खुशबू, 58 किग्रा में कोमल, निहारिका पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। 63 किग्रा यूथ महिला में किट्टू, जूनियर में दीपांशी पहले स्थान पर रहीं। 63 सीनियर महिला वर्ग में प्रीति पहले और प्रियांशी दूसरे स्थान पर रहीं। 69 किग्रा यूथ गर्ल्स में शीतल और जूनियर में सुमैया नायब ने पहला स्थान पाया। 69…

उदयराज कालेज में स्वयंसेवकों ने शिविर लगाकर किया श्रमदान

काशीपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस परउदयराज हिंदू इंटर कालेज में एन एस एस स्वयं सेवकों ने एक दिवसीय विशेष शिविर लगाकर श्रमदान किया। वहीं इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में स्वयं सेवकों ने सशक्त, संस्कारित और आत्म निर्भर भारत निर्माण में अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण के लिए युवाओं को आत्म विश्वास,साहस और सेवाभाव से अग्रसर रहना चाहिए। उन्होंने विवेकानन्द जी के वाक्य उठो,जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको…

मासूम की मौत बनी उम्मीद की किरण: एम्स ऋषिकेश में आठ दिन के नवजात का देहदान, मेडिकल छात्रों के अध्ययन में आएगा काम

ऋषिकेश।बीते 2 जनवरी को चमोली जिले की रहने वाली हंसी देवी पत्नी संदीप राम ने मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद चिकित्सकीय जांच में सामने आया कि शिशु की आंतों में तंत्रिका गुच्छों (गैंग्लिया) का अभाव है, जो एक गंभीर जन्मजात बीमारी है। हालत नाजुक होने पर परिजन 4 जनवरी को नवजात को लेकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे।एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने नवजात का ऑपरेशन किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार को शिशु की रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक के कारण मृत्यु हो…

सुखवंत सिंह के निवास पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष

काशीपुर। थाना आईटीआई क्षेत्र के ग्राम पेगा निवासी किसान सुऽवंत सिंह प्रकरण अब राजनीतिक मोड़ लेता नजर आ रहा है। आज इसी क्रम में किसान सुखवंत सिंह के परिवार को सातवना देने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस जनों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिवार को सात्वना देते हुए कहा कि कांग्रेस मृतक परिवार के साथ हमेशा खड़ी है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस…

महापौर ने किसान सुखवंत सिंह परिजनों की कराई सीएम धामी से बात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

काशीपुर। ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा जमीन धोखाधड़ी से उत्पीड़न के बाद गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को काशीपुर के महापौर दीपक बाली मृतक के निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों की फोन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे बात कराई। मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों से बातचीत करते हुए घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के…

उत्तराखंड में राजस्व सेवाओं का डिजिटलीकरण: घर बैठे मिलेगी खतौनी, सीएम धामी ने 6 वेब पोर्टल किए लॉन्च

देहरादून।उत्तराखंड में अब राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आम जनता को तहसील और सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजस्व परिषद द्वारा विकसित छह अहम वेब पोर्टलों का शुभारंभ किया, जिससे नागरिक घर बैठे ही भूमि और राजस्व से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।इन पोर्टलों में ई-भूलेख (अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन पोर्टल और ई-वसूली (ई-आरसीएस) पोर्टल शामिल हैं। इनकी शुरुआत से प्रदेश में राजस्व सेवाओं के डिजिटलीकरण को नई गति मिली है।सीएम धामी बोले— नागरिकों को मिलेगी…