सुखवंत सिंह के निवास पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष

काशीपुर। थाना आईटीआई क्षेत्र के ग्राम पेगा निवासी किसान सुऽवंत सिंह प्रकरण अब राजनीतिक मोड़ लेता नजर आ रहा है। आज इसी क्रम में किसान सुखवंत सिंह के परिवार को सातवना देने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस जनों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिवार को सात्वना देते हुए कहा कि कांग्रेस मृतक परिवार के साथ हमेशा खड़ी है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरीके से किसान सुऽवंत सिंह को प्रताड़ित किया गया है वह एक शर्मनाक घटना को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि मरने से पहले जो वीडियो वायरल हुआ है उसको सार्वजनिक किया गया है और जिसके भी नाम उजागर हुए हैं उनको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासनिक अमला बेलगाम हो चुका है, जिस तरीके से किसान सुऽवंत सिंह ने धोऽाधड़ी का आरोप लगाकर जो प्रॉपर्टी डीलरो को उजागर किया है उनके खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए और जिस पुलिस कर्मियों के ऊपर उन्होंने आरोप लगाए हैं उनके विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जाए। भाजपा सरकार में प्रशासनिक अमला पूरी तरीके से बेलगाम हो चुका है, जो कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे कहने में कोई कुरैज नहीं है जिस तरीके से किसान सुऽवंत सिंह की मौत से पहले वीडियो वायरल हुई और उसमें उन्होंने पुलिस के ऊपर प्रताड़ना का आरोप लगाया ऐसे पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता किसान सुखवंत सिंह प्रकरण में में पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। इस मौके पर उपनेता प्रतिपक्ष व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, जसपुर विधायक आदेश चौहान, अनुपम शर्मा, मनोज जोशी, हरेन्द्र सिंह लाडी, सुम्मितर भुल्लर, इंदूमान, जिलाध्यक्ष रूद्रपुर हिमांशु गाबा, मोहन खेड़ा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, संदीप सहगल, अब्दुल कादिर, मुशर्रफ हुसैन, जितेन्द्र सरस्वती, सारिम सैफी, सुभाष पाल, गौरव चौधरी, राकेश यादव, संदीप शर्मा, गौरव चौधरी, महेन्द्र वेदी, मंसूर मंसूरी, सरफराज, रियासत अली, परम सिद्धू, इलियास माहिगीर, मोहम्मद आरिफ, शाह आलम, अरशद, त्रिलोक सिंह अधिकारी, कुलदीप हैरी, अर्जुन रावत, इन्दर सिंह सैनी, ब्रह्मापाल, इंदर सिंह सेठी समेत जिले भर के कांग्रेसी मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment