उत्तरकाशी में पौराणिक माघ मेले का शुभारंभ, बोले सीएम धामी—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, पर्यटन से बनेगा रोजगार

उत्तरकाशी।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध एवं पौराणिक माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) पूरे विधि-विधान के साथ शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता तथा बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, आस्था और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माघ मेले के शुभारंभ अवसर पर कहा कि उत्तरकाशी आज केवल धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान ही नहीं बना रहा,…

महापौर दीपक बाली ने किया उत्तरायणी मकर संक्रांति मेले का उद्घाटन

काशीपुर। मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर में उत्तरायणी मकर संक्रांति मेला समिति द्वारा पिछले 28 वर्षों से निरंतर लगते चले आ रहे 29 वे शानदार उत्तरायणी मकर संक्रांति मेले का पूजा अर्चना के बाद महापौर दीपक बाली ने उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व का महत्व आध्यात्मिक भी है और वैज्ञानिक भी। उन्होंने कहा कि हम सभी मकर संक्रांति को सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में मनाते हैं। हमारी संस्कृति में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। उन्होंने…

एलटी विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी, 25 जनवरी को होगी परीक्षा

देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने एलटी विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल 128 पदों के लिए यह परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी।परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।आयोग द्वारा परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी…

काशीपुर बार एसोसिएशन ने लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया

काशीपुर। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने लोहड़ी पर्व बार सभागार में बड़ी धूमधाम से मनाया । इस मौके पर बोलते हुए बार अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा की लोहड़ी का पर्व खुशी का संदेश देता है और मानवीय एकता का प्रतीक है इस मौके पर बार एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने भी अपने विचार रखें और लोहड़ी के महत्व को समझाया। इस मौके अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे,सचिव यशवंत चौहान ,उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी ,कोषाध्यक्ष बी सी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा,पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति,…

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के मामले में दो अभियुक्तों को माल समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। हाई वोल्टेज लाइन को काटकर ट्रांसफार्मर से तार व तेल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का ट्रांसफार्मर तार, तेल, नकद धनराशि तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।कुंडा पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुदइयावाला क्षेत्र स्थित लिप्टिस के बाग के पास एक महेन्द्रा पिकअप वाहन सं. यूपी30एटी-2804 से माल गोदाम रोड, थाना सुभाष नगर, जनपद बरेली निवासी रईस अहमद पुत्र रियासत अली व गुना जवार, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली…

लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक-संतोष मल्होत्रा

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज के एम संतोष मल्होत्रा ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मैं समस्त देशवासियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहां है कि ये पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और परिश्रम के सम्मान का प्रतीक हैं। मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का संदेश देती है, जो जीवन में सकारात्मकता, नई ऊर्जा और प्रगति का संकेत है, वहीं लोहड़ी उत्साह, उल्लास और सामूहिक एकता का पर्व है। ये त्योहार हमें आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता…

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में सरकार करे निष्पक्ष कार्रवाई, दोषियों को मिले सख्त सजाः एडवोकेट अनवर हुसैन

काशीपुर। समाजसेवी एवं निर्दलीय पूर्व मेयर प्रत्याशी अनवर हुसैन एडवोकेट ने ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा जमीन धोखाधड़ी से उत्पीड़न के बाद गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के मामले में गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से निष्पक्ष काईवाई की मांग की है। प्रेस को जारी बयान में अनवर हुसैन ने पूरे प्रकरण की प्रदेश की धामी सरकार से मांग करते हुए मृतक परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा देने एवं उनके परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने पुलिस…