लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक-संतोष मल्होत्रा

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज के एम संतोष मल्होत्रा ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मैं समस्त देशवासियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहां है कि ये पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और परिश्रम के सम्मान का प्रतीक हैं। मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का संदेश देती है, जो जीवन में सकारात्मकता, नई ऊर्जा और प्रगति का संकेत है, वहीं लोहड़ी उत्साह, उल्लास और सामूहिक एकता का पर्व है। ये त्योहार हमें आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा के माध्यम से हम इन मूल्यों को समाज में और अधिक सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने ईश्वर से कामना कि हे कि ये पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आएँ तथा हमारा समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment