देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने एलटी विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल 128 पदों के लिए यह परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी।परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।आयोग द्वारा परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएंगी
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
