उत्तरकाशी में पौराणिक माघ मेले का शुभारंभ, बोले सीएम धामी—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, पर्यटन से बनेगा रोजगार

उत्तरकाशी।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध एवं पौराणिक माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) पूरे विधि-विधान के साथ शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता तथा बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, आस्था और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माघ मेले के शुभारंभ अवसर पर कहा कि उत्तरकाशी आज केवल धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान ही नहीं बना रहा, बल्कि विकास के पथ पर भी तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां अब सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीतिमुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए उच्च अधिकारियों सहित सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है और आगे भी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार प्रशासन देना है।13 डिस्ट्रिक्ट–13 डेस्टिनेशन से बदलेगा पर्यटन का स्वरूपसीएम धामी ने कहा कि सरकार 13 डिस्ट्रिक्ट–13 डेस्टिनेशन कार्यक्रम के तहत राज्य के प्रत्येक जिले को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। इसके साथ ही वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को नया आयाम दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर मिल रहे हैं।पर्यटन के साथ संस्कृति का संरक्षणमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित है और साथ ही विकास भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, मेले और धार्मिक आयोजन न केवल हमारी पहचान हैं, बल्कि पर्यटन और आर्थिक विकास का मजबूत आधार भी हैं।लोक आस्था का प्रतीक है माघ मेलामुख्यमंत्री ने माघ मेले को लोक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और जनता को बधाई दी।माघ मेले के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और दूर-दराज से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक मेले में पहुंच रहे हैं

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment