भराड़ीसैंण विधानसभा में सोलर पावर प्लांट से हरित ऊर्जा की बड़ी पहल, हर माह 72 हजार व सालाना 8.64 लाख रुपये की होगी बचतउ

त्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेड़ा) के माध्यम से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में नेट मीटरिंग आधारित सोलर पावर प्लांट की आपूर्ति एवं स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जो प्रतिमाह लगभग 12 हजार यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन करेगा। इस पहल से न केवल स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि विद्युत ग्रिड पर दबाव भी कम होगा। सोलर प्लांट से औसतन छह रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध होने से विधानसभा को प्रतिमाह लगभग 72 हजार रुपये…

रात्रि चौपाल में जमीन पर बैठकर ग्रामीणों संग भोजन, दिव्यांग बुजुर्गों को खुद पहनाए श्रवण यंत्र—डीएम मनीष कुमार की संवेदनशील पहल

चंपावत जिले के तल्लादेश क्षेत्र के नीड़ गांव में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रात्रि चौपाल लगाकर प्रशासन और जनता के बीच संवेदनशील संवाद की मिसाल पेश की, जहां उन्होंने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों के साथ भोजन किया, उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। चौपाल के दौरान बुजुर्ग दिव्यांगों के प्रति मानवीय संवेदना दिखाते हुए जिलाधिकारी ने अपने हाथों से उनके कानों में श्रवण यंत्र लगाए, जिससे भावुक पल देखने को मिले। ग्रामीणों ने लाइब्रेरी में ठंड से बचाव के लिए ब्लोअर व हीटर, तारबाड़…

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, राज्यपाल ने प्रो. रमाकांत पांडेय को तीन वर्ष के लिए किया नियुक्त

राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने 23 अगस्त के पूर्व आदेश को अतिक्रमित करते हुए उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा-12 की उपधारा-2 के अंतर्गत प्रोफेसर रमाकांत पांडेय को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्षों के लिए कुलपति नियुक्त किया है। वर्तमान में प्रो. पांडेय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के जयपुर परिसर में निदेशक पद पर सेवाएं दे रहे हैं और शिक्षण, शोध व अकादमिक प्रशासन के क्षेत्र में उनका अनुभव अत्यंत समृद्ध और बहुआयामी रहा है।…

उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने की दिशा में सेतु आयोग की बहुआयामी पहल, स्वास्थ्य, वन-आधारित अर्थव्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, डेयरी और कौशल विकास पर तेज़ी से काम

उत्तराखंड सेतु आयोग राज्य के समग्र और टिकाऊ विकास को गति देने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, वन आधारित अर्थव्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि, पशुपालन, डेयरी और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई नीतियों और गहन अध्ययन पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने बताया कि इसी माह प्रदेश की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ और व्यवस्थित शहरी-ग्रामीण ढांचा विकसित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य विकास को केवल…

सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य कवच: उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के बीच ‘स्वस्थ सीमा अभियान’ के तहत अहम एमओयू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड शासन और भारत–तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बीच स्वस्थ सीमा अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों के अंतर्गत स्थित 108 सीमावर्ती गांवों में निवासरत नागरिकों को एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। यह अभियान चरण–1 के रूप में शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत दुर्गम और…

काशीपुर किसान आत्महत्या मामला: जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय एसआईटी गठित

काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है और गहन विवेचना के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय एसआईटी में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट (चम्पावत) तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री (चम्पावत) को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीती 11 जनवरी…

रामनगर में युवक की नृशंस हत्या से सनसनी, नहर किनारे खून से लथपथ मिला शव

रामनगर। शहर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मोहल्ला गूलरघट्टी के समीप भगवान दास की चक्की के पीछे सिंचाई नहर के किनारे एक युवक का शव खून से सना हुआ पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव की पहचान आदर्श नगर कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय समीर उर्फ लक्की के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई इमरान ने बताया कि समीर बुधवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस…

नाबालिग बेटी के साथ गंभीर अपराध: एयरफोर्स कर्मी को 20 साल का कठोर कारावास, कोर्ट ने कहा—समाज के लिए बेहद घातक कृत्यदेह

रादून। देहरादून की अदालत ने नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय तक गंभीर आपराधिक कृत्य करने के दोषी एयरफोर्स कर्मी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपने फैसले में इस मामले को अत्यंत गंभीर और विकृत मानसिकता से जुड़ा बताते हुए कहा कि इस तरह के अपराध बच्चों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास को गहरे स्तर पर नुकसान पहुंचाते हैं और समाज के लिए अत्यंत घातक हैं। न्यायालय में प्रस्तुत तथ्यों के अनुसार, आरोपी ने…

निर्यात तैयारी सूचकांक–2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान

देहरादून।नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक–2024 (Export Preparedness Index–2024) में उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए छोटे राज्यों, उत्तर-पूर्वी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि ने राज्य की औद्योगिक, व्यापारिक और नीतिगत क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।इस श्रेणी में उत्तराखंड के बाद जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव और गोवा का स्थान रहा। नीति आयोग के इस सूचकांक में राज्यों की नीतिगत व्यवस्था, अवसंरचना, व्यापार सहयोग, निर्यात संवर्धन और संस्थागत ढांचे…

वैश्य महासभा पदाधिकारियों ने मकर संक्रान्ति पर किया खिचड़ी का वितरण

काशीपुर। कुमायूं वैश्य महासभा के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों ने खिचड़ी का स्टाल लगाकर खिचड़ी का वितरण किया। खिचड़ी कार्यक्रम का शुभारंभ पी. सी.यू चेयरमैन राम मेहरोत्रा प्रतिष्ठित उद्योग पति देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने खिचड़ी बांटते हुए किया। हिंदुओं के विशेष पर्व तथा उत्तरायणी के प्रतीक मकर संक्रान्ति पर मौजूद अतिथियों ने एक दूसरे की सुख-समृद्धि और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान सूर्य से कामना की। साथ ही कुमायूं वैश्य महासभा अध्यक्ष एम पी गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश…